पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने लगे समाजसेवी

समस्तीपुर। प्रखंड के कई गावों में बागमती नदी का पानी फैलने से लोगों की परेशानी बढ़ी हुई ह

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 12:08 AM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 12:08 AM (IST)
पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने लगे समाजसेवी
पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने लगे समाजसेवी

समस्तीपुर। प्रखंड के कई गावों में बागमती नदी का पानी फैलने से लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है। बाढ़ पीड़ित कैंपों में रहकर समय व्यतीत कर रहे हैं। अब धीरे-धीरे बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भी लोग पहुंच रहे हैं। बाढ़ पीड़ितों को भोजन और कपड़े का इंतजाम करा रहे हैं। इसी क्रम में युवा समाजसेवी आनंद कुमार उर्फ डब्लू के नेतृत्व में उनके युवा साथियों ने तीरा, जटमलपुर, खरसंड, कबरगामा, मनिकौली, राजपा आदि गावों में बाढ़ पीड़ितों के बीच राशन, पॉलीथिन, दवा, मास्क, वस्त्र आदि का वितरण किया। इसके अलावा बच्चों को बिस्किट के पैकेट, कपड़े आदि भी दिए। समाजसेवी डब्लू ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों की समस्या को देखते हुए उन्होंने अब तक 2 हजार से अधिक बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामाग्री बांटी है। मौके पर पैक्स अध्यक्ष नागमणि, दीना राय, संजीत कुमार, मनोज राय, पप्पू यादव, रंजीत साह, भोला राय सहित कई लोग शामिल थे। दूसरी ओर बागमती का जलस्तर स्थिर है लेकिन लोगों की समस्या बरकरार है। कल्याणपुर प्रखंड के 102 वार्ड बागमती के पानी से डूबा हुआ है। लोगों के साथ- साथ मवेशी के चारा की भी दिक्कत हो रही है। वही यातायात का साधन एकमात्र नाव है। लेकिन वह भी समय पर उपलब्ध नहीं होता है। जिस कारण पानी में तैरकर चौक-चौराहे पर जरूरी सामान लेने के लिए पहुंचते हैं। लोगों का कहना है कि सरकार तो मदद करती है लेकिन स्थानीय प्रशासन सही ढंग से राहत पहुंचाने में विफल है। वही राम पारण में बागमती का पानी आने से पूरा इलाका प्रभावित हो गया है।

भाजपा नेता मास्क व सैनिटाइज का किया वितरण

कोरोना महामारी को लेकर साबुन, मास्क, हैंडवाश आदि का वितरण भाजपा नेताओं ने किया। प्रखंड के बरहेता गांव के संजीव कुमार देव, ध्रुवगामा के मुकेश कुमार सिंह, भाजपा नेता सुंदेश्वर राम उर्फ मोना प्रसाद, जाप नेता गुलाब सिंह, तीरा गाव के आंनद कुमार उर्फ डब्लू, अकबरपुर के सुमित कुमार ने लोगों को कोरोना से बचाव को लेकर सामग्री का वितरण किया।

chat bot
आपका साथी