क्वारंटाइन सेंटर में निकला सांप, मची अफरातफरी
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के बुनियादी विद्यालय जनार्दनपुर क्वारंटाइन सेंटर में बुधवार की रात एक सांप निकला। इससे प्रवासियों में अफरातफरी की स्थिति मच गई। सांप को देख सभी शोर मचाते हुए बाहर निकल आए।
समस्तीपुर । कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के बुनियादी विद्यालय जनार्दनपुर क्वारंटाइन सेंटर में बुधवार की रात एक सांप निकला। इससे प्रवासियों में अफरातफरी की स्थिति मच गई। सांप को देख सभी शोर मचाते हुए बाहर निकल आए। सूचना पर पहुंचे प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों ने प्रवासियों को समझा-बुझाकर केंद्र में भेजा। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीके ठाकुर ने बताया कि कर्मी साधु यादव के छिड़काव कराया गया है। छिड़काव करने के बाद अब सांप अंदर नही प्रवेश करेगा। थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर किशोर सिंह ने बताया कि उन्हें भी इस तरह की सूचना मिली थी।