समाज की सेवा ही मानव जीवन का परम लक्ष्य

रोसड़ा में विद्या भारती बिहार के निवर्तमान क्षेत्रीय सचिव दिलीप कुमार झा ने कहा कि मानव जीवन का परम लक्ष्य समाज की भरपूर सेवा करना है। इसका अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 11:49 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 11:49 PM (IST)
समाज की सेवा ही मानव जीवन का परम लक्ष्य
समाज की सेवा ही मानव जीवन का परम लक्ष्य

समस्तीपुर । रोसड़ा में विद्या भारती बिहार के निवर्तमान क्षेत्रीय सचिव दिलीप कुमार झा ने कहा कि मानव जीवन का परम लक्ष्य समाज की भरपूर सेवा करना है। इसका अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है। ऐसे लोगों के लिए मोक्ष का द्वार निश्चित रूप से खुलता है। बटहा स्थित सुंदरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर के सभागार में आयोजित अपने विदाई सह सम्मान समारोह को वे मुख्य अतिथि पद से संबोधित कर रहे थे। उन्होंने संस्कार के बीच गुरु शिष्य परंपरा को सदैव जीवंत व मजबूत रखने की अपील करते हुए कहा कि इसका सीधा असर परिवार और समाज से लेकर राष्ट्रहित में भी दिखता है। वही लोक शिक्षा समिति बिहार के सचिव नकुल कुमार शर्मा ने दिलीप कुमार झा को सादा जीवन उच्च विचार का जीवंत मिसाल बताते हुए समाज के प्रति उनके समर्पण को सभी के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत करार दिया। राम कृष्ण एजुकेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार ने विद्यालय के विकास में दिलीप कुमार झा की महती भूमिका पर आभार प्रकट करते हुए उनके स्वस्थ एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। सरस्वती वंदना से प्रारंभ हुए समारोह में प्रभारी प्राचार्य विष्णु देव महतो ने अतिथियों का परिचय कराया। वहीं प्रधानाचार्य देवानंद दूरदर्शी ने दिलीप बाबू के व्यक्तित्व से जुड़े संस्मरण को साझा किया। इसके अलावा कृष्ण कुमार, जय प्रकाश वर्मा, राम प्रकाश महतो, अशोक कुमार सिंह, अर्धेन्दु शेखर, वाणी कान्त झा, आशीष कुमार झा, राम शंकर झा, रिकी कुमारी आदि ने भी अपना विचार रखा। संचालन विद्यालय के आचार्य कैलाश पोद्दार ने किया ।इस दौरान विद्यालय परिवार की ओर से दिलीप कुमार झा को अंगवस्त्र, पाग, पुष्पहार एवं लेख्य उपहारादि प्रदान कर सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी