तीजव्रती दो महिला को स्कार्पियो ने रौंदा, मौत

मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ गांव स्थित डीएवी स्कूल के समीप समस्तीपुर-मुसरीघरारी सड़क मार्ग पर बुधवार की रात्रि अनियंत्रित स्कार्पियों ने तीज व्रती दो महिला को रौंद दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Sep 2018 06:14 PM (IST) Updated:Thu, 13 Sep 2018 06:14 PM (IST)
तीजव्रती दो महिला को स्कार्पियो ने रौंदा, मौत
तीजव्रती दो महिला को स्कार्पियो ने रौंदा, मौत

समस्तीपुर । मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ गांव स्थित डीएवी स्कूल के समीप समस्तीपुर-मुसरीघरारी सड़क मार्ग पर बुधवार की रात्रि अनियंत्रित स्कार्पियों ने तीज व्रती दो महिला को रौंद दिया। जबकि, एक की गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिसका डीएमसीएच में इलाज चल रहा है। तीज व्रत कर रतजगा कर रही महिलाओं के समूह में तीन महिला को अज्ञात स्कार्पियो ने रौंद डाला। मृतक महिला की पहचान रंजीत साह की पत्नी रंजू देवी (32) और महेश महतो की पत्नी धर्मशीला देवी (34) के रूप में हुई। जख्मी की पहचान किरण देवी के रूप हुई। घटना के विरोध में लोगो ने समस्तीपुर- मुसरीघरारी पथ को बुधवार की देर रात से ही जाम कर दिया। गुरुवार की सुबह पहुंचे डीसीएलआर उमेश कुमार भारती, सदर डीएसपी प्रीतीश कुमार एवं मुसरीघरारी थानाध्यक्ष परमानंद लाल कर्ण के आश्वासन पर सड़क जाम हटाया गया। इसके पश्चात दोनों मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया।

chat bot
आपका साथी