विभूतिपुर में तिरंगा के साथ निकाली शिक्षा बचाओ रैली

विभूतिपुर प्रखंड के निजी विद्यालय शिक्षक संघ की ओर से शनिवार को तिरंगा के साथ बाइक रैली निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 11:48 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 11:48 PM (IST)
विभूतिपुर में तिरंगा के साथ निकाली शिक्षा बचाओ रैली
विभूतिपुर में तिरंगा के साथ निकाली शिक्षा बचाओ रैली

समस्तीपुर । विभूतिपुर प्रखंड के निजी विद्यालय शिक्षक संघ की ओर से शनिवार को तिरंगा के साथ बाइक रैली निकाली गई। यह सिघियाघाट दुर्गा स्थान के मैदान से निकालकर भुतेश्वर चौक, अरुण चौक, दाहू चौक, कल्याणपुर, मुस्तफापुर, मिश्रौलिया, चकबेदौलिया, गंगौली, शाहपुर, खोकसाहा होते हुए नरहन पहुंची। जहां बाइक रैली एक सभा में तब्दील हो गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ता और निजी शिक्षक संघ के संयोजक शोभा कांत राय की अध्यक्षता में एक सभा हुई। सभा को संबोधित करते हुए निजी विद्यालय संचालक कृष्णमूर्ति ने राज्य और केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि शिक्षा को कमजोर बनाने के लिए विद्यालय संचालन को बाधित किया जा रहा है। कोरोना गाइडलाइन के मुताबिक शिक्षा की रोशनी जलाई जा सकती है। छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए प्रयास करना जरूरी है। कहा कि सरकार ने अध्ययन कर रहे छात्रों के भविष्य को अंधकार में ढकेलने को ठान लिया है। इसलिए, एक योजनाबद्ध तरीके से षड्यंत्र रचा जा रहा है। इससे छात्र-छात्राओं के भविष्य अंधकारमय हो जाएंगे। इसके लिए आवश्यक कदम उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने शिक्षकों की मांगों और निजी विद्यालयों में कार्यरत कर्मियों एवं शिक्षकों को आर्थिक सहायता की मांगें उठाई। इस अवसर पर कार्यक्रम में राम कुमार, विनोद कुमार, प्रभात कुमार, महेश कुमार, नीतीश कुमार, दीपिका सिंह, कामिनी कुमारी, बबीता कुमारी, अंजली कुमारी समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे। सभी अपने चेहरे पर मास्क लगाए कोरोना गाइडलाइन का पालन करते दिखे। इससे पूर्व शुक्रवार संध्या संघ के लोगों ने अलग-अलग जगहों पर कैंडल मार्च निकालकर शिक्षा व्यवस्था की दुर्दशा पर शोक संवेदना व्यक्त की।

chat bot
आपका साथी