होली में मिलन समारोह में कवियों के व्यंग्य बाण

समस्तीपुर। विद्यापतिनगर, प्रखंड अंतर्गत साहिट गांव में रविवार को जिला पार्षद अर्चना देवी के आवास पर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Mar 2019 11:20 PM (IST) Updated:Sun, 17 Mar 2019 11:20 PM (IST)
होली में मिलन समारोह में कवियों के व्यंग्य बाण
होली में मिलन समारोह में कवियों के व्यंग्य बाण

समस्तीपुर। विद्यापतिनगर, प्रखंड अंतर्गत साहिट गांव में रविवार को जिला पार्षद अर्चना देवी के आवास पर होली मिलन सह कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दरम्यान क्षेत्र से जुटे सैकड़ों लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगा कर होली की मुबारकबाद दिया। होली गीतों व जोगीरा के धुनों के बीच लोगों ने ़खूब मस्ती की।कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पार्षद अर्चना देवी ने किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सामाजिक व साहित्यिक मूल्यों में क्षरण हो रहा है। यह चिता का विषय है। उन्होंने युवा पीढ़ी से अच्छे व रचनात्मक, साहित्य व सामाजिक सद्भाव तथा समरसता का वातावरण का सृजन करने की अपील की। अध्यक्षता कवि व साहित्यकार चांद मुसाफिर ने की। संचालन चर्चित कवि सीताराम शेरपुरी ने किया। कवि सम्मेलन के दौरान चर्चित कवि बेलगाम बाजिदपुरी ने अपनी कविताXह्नह्वश्रह्ल; होली के दिन सबसे मिल लीजिए, फिर कुर्सी का खेल भी खेल लीजिए आदि जैसी कविता की शुरुआत की तो उपस्थित लोग हंसते हंसते लोट-पोट हो गए। कवि डा. एसएन झा ने अपनी कविता से होली में सजन मन प्रीत सजै.की प्रस्तुति से खूब मस्ती करायी।कवि व साहित्यकार चांद मुसाफिर ने मुल्क की इज्जत से मत खेलो नेताजी, इससे अच्छा पापड़ बेलो नेताजी के जरिये वर्तमान राजनीतिक व्यवस्था पर व्यंग्य बाण चलाए। कवि सीताराम शेरपुरी ने अपनी स्वरचित कविता किसे लगाउं गुलाल हर चेहरा अहंकार से जो लाल, अनिल झा ने चुनावी रंग होली का, गणेश गिरि कवि ने समय खुशी होली लगाई है, द्वारिका राय सुबोध रंग -बिरंगे आई होली.की प्रस्तुति से उपस्थित लोंगों को मंत्र-मुग्ध कर दिया। कवि सम्मेलन में कवि विघासागर ब्रहाचारी, गणेश गिरि कवि, अनिल कुमार झा,द्वारिका राय सुबोध, बेलगाम बाजिदपुरी आदि ने भी अपनी-अपनी कविता सुना उपस्थित जनसमूह को बाग-बाग कर दिया। मौके पर मंडल भाजपा अध्यक्ष संजय कुमार सिंह,अमित कुमार बिट्टू,प्रकाश सिंह पिटू, कुश कुमार छोटू, पंकज कुमार सिंह, रामाधार झा, श्याम सुन्दर साह,अश्विनी कुमार सिंह, राकेश राय, मनीष कुमार, संतोष कुमार, देवराज सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी