टिकट चेकिग आय में समस्तीपुर रेल मंडल पूमरे में टॉप पर

समस्तीपुर। टिकट चेकिग आय में समस्तीपुर रेलमंडल का प्रदर्शन पूर्व मध्य रेलवे में पहले स्थान पर रहा। केवल जुलाई माह में इस मंडल ने 2.68 लाख रुपये की वसूली की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 11:41 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 11:41 PM (IST)
टिकट चेकिग आय में समस्तीपुर रेल मंडल पूमरे में टॉप पर
टिकट चेकिग आय में समस्तीपुर रेल मंडल पूमरे में टॉप पर

समस्तीपुर। टिकट चेकिग आय में समस्तीपुर रेलमंडल का प्रदर्शन पूर्व मध्य रेलवे में पहले स्थान पर रहा। केवल जुलाई माह में इस मंडल ने 2.68 लाख रुपये की वसूली की। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित मंथन सभागार में गुरुवार को उत्कृष्ट कार्य करने वाले टिकट जांच कर्मियों को पुरस्कृत किया गया। इसमें मंडल के वैसे टिकट जांच कर्मियों को शामिल किया गया जिन्होंने जुलाई में रेल राजस्व अर्जन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया। उन्हें अपर मंडल रेल प्रबंधक ने पुरस्कृत किया। इसमें मंडल वाणिज्य निरीक्षक संजय कुमार, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक वरुण कुमार सिंह, हरि किशोर दत्ता, मुख्य कार्यालय अधीक्षक अर्जुन बैठा के अलावा 32 टिकट जांच कर्मी शामिल रहे। पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रथम जेके सिंह ने कहा कि टिकट जांच के क्षेत्र में मंडल का प्रदर्शन सराहनीय है। उन्होंने आगे भी इसी तरह का कार्य जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया। अपर मंडल रेल प्रबंधक द्वितीय जफर आजम ने अपने संबोधन में कहा कि टिकट जांच कर्मी इसी प्रकार का प्रदर्शन यदि जारी रखें तो मंडल प्रशासन भी टिकट जांच कर्मियों की समस्याओं को दूर करने का भरपूर प्रयास करेगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने कहा कि मंडल के समस्त टिकट जांच कर्मियों के सामूहिक प्रयास से मंडल ने जुलाई में संपूर्ण पूर्व मध्य रेल में प्रथम स्थान पर रहा है। उन्होंने वित्तीय वर्ष के अंत में टिकट चेकिग दक्षता शील्ड के लिए भी उत्प्रेरित किया। संचालन एसीएम पीआरपी सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सीनियर डीसीएम (टिकट जांच) ने किया। बेटिकट यात्रियों से 2.68 लाख रुपये राजस्व की वसूली

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (टिकट जांच) प्रसन्न कुमार के नेतृत्व में विभिन्न रेलखंडों पर नियमित टिकट जांच के अतिरिक्त विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। टिकट जांच अभियान के फलस्वरूप संपूर्ण रेल मंडल में 39 हजार 186 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पाया गया। उनसे लगभग 2.68 करोड़ रुपये रेल राजस्व के रूप में अर्जित की गई। अभियान के दौरान बिना बुक सामान के 596 मामले सामने आए। उससे लगभग 40 हजार रुपये अर्जित की गई। इसी अभियान के कारण समस्तीपुर मंडल टिकट चेकिग आय के मामले में पूर्व मध्य रेल के पांच मंडल में समस्तीपुर रेल मंडल प्रथम स्थान पर रहा।

chat bot
आपका साथी