श्रीराम-जानकी का दर्शन कर निहाल हुए रोसड़ावासी, जयकारों से गूंजा वातावरण

रोसड़ा में श्रीराम जन्म भूमि निधि संग्रह अभियान का समापन भव्य शोभा यात्रा के साथ शनिवार को संपन्न हुआ। शोभा यात्रा का शुभारंभ गायत्री मंदिर रोड से प्रांरभ हुआ जो शहर के सिनेमा चौक नंद चौक गांधी चौक महावीर चौक मेन बाजार समेत शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 11:34 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 11:34 PM (IST)
श्रीराम-जानकी का दर्शन कर निहाल हुए रोसड़ावासी, जयकारों से गूंजा वातावरण
श्रीराम-जानकी का दर्शन कर निहाल हुए रोसड़ावासी, जयकारों से गूंजा वातावरण

समस्तीपुर । रोसड़ा में श्रीराम जन्म भूमि निधि संग्रह अभियान का समापन भव्य शोभा यात्रा के साथ शनिवार को संपन्न हुआ। शोभा यात्रा का शुभारंभ गायत्री मंदिर रोड से प्रांरभ हुआ जो शहर के सिनेमा चौक, नंद चौक, गांधी चौक, महावीर चौक, मेन बाजार समेत शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा।

हाथों में भगवा ध्वज व माथे पर जय श्रीराम नाम की पट्टी लगाए राम भक्तों द्वारा जय श्री राम के नारे लगाए जा रहे थे। वही साथ में निकली राम-लक्ष्मण की झांकी अति मनोरम ²श्य प्रस्तुत कर रहा था। संपूर्ण शहर में चौक चौराहों पर गुंज रहे श्रीराम के जयकारों से माहौल ही राममय हो चला था। जगह जगह राम, लक्ष्मण व सीता की भव्य और आकर्षक झांकी पर पुष्प वर्षा भी हो रही थी। सड़क के दोनों ओर तथा मकान के छतों पर श्रद्धालु महिला एवं पुरुषों की अच्छी खासी भीड़ देखी गई । शोभा यात्रा में भाजपा विधायक वीरेन्द्र कुमार, जयप्रकाश वर्मा, भोला साह, अनीश राज, नितेश सर्राफ, अमर प्रताप सिंह, अधेंन्दु शेखर, परमानंद सिंह, संजू देवी, विनोद कुमार सिंह, मंजू देवी, ऋतु कुमारी, प्रमिला सिंह , अनामिका देवी , ज्योति देवी, खुशबू देवी, रीता कुमारी, अभिषेक कुमार, केशव कुमार सिंह समेत सैकड़ों लोग शमिल थे। बता दें कि अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए 15 जनवरी से 27 फरवरी तक जन - जन के सहयोग से निधि संग्रह का कार्य प्रारंभ किया गया था जिसका आज समारोह पूर्वक समापन हुआ। इस दौरान श्रीराम के जयकारों से आसपास का माहौल गूंज उठा। लोगों में हर्ष का माहौल देखा गया।

chat bot
आपका साथी