सड़क निर्माण बाधित किए जाने से आक्रोशित हुए लोग

सरायरंजन पूर्वी पंचायत के वार्ड तीन में गुरुवार को गांव के ही एक व्यक्ति के द्वारा सड़क नहीं बनाने देने पर दर्जनों आक्रोशित ग्रामीणों ने सरायरंजन पूर्वी पंचायत के निकट सड़क जाम कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Nov 2019 11:56 PM (IST) Updated:Fri, 29 Nov 2019 06:14 AM (IST)
सड़क निर्माण बाधित किए जाने से आक्रोशित हुए लोग
सड़क निर्माण बाधित किए जाने से आक्रोशित हुए लोग

समस्तीपुर। सरायरंजन पूर्वी पंचायत के वार्ड तीन में गुरुवार को गांव के ही एक व्यक्ति के द्वारा सड़क नहीं बनाने देने पर दर्जनों आक्रोशित ग्रामीणों ने सरायरंजन पूर्वी पंचायत के निकट सड़क जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों का कहना था है कि गांव का एक व्यक्ति सड़क के बनने से रोक रहा है। सड़क का निर्माण शुरू होने के बाद सड़क पर चौकी, खाट आदि रखकर काम अवरुद्ध कर निर्माण कार्य बाधित कर रहा है। इस कारण सड़क नहीं बन रहा है। सड़क निर्माण नहीं होगा तो लोगों को आने -जाने में परेशानी होगी। अगर सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं होगा तो वे लोग प्रखंड मुख्यालय का घेराव करेंगे। यह जाम सुबह लगभग 8 बजे से किया गया जो करीब 4 घंटे तक रहा। कतिपय ग्रामीणों के प्रयास से सड़क जाम हटाया गया। सड़क जाम का नेतृत्व रूपेश कुमार चौधरी ने किया। मौके पर गोपाल ईश्वर, दीपक झा, रंजीत दास, राजीव ईश्वर, राजू ईश्वर, बटोरन दास, विभा देवी, निर्मला देवी, बुधनी देवी, सुनीता देवी, मीणा देवी, रामसखी देवी, रामाश्रय ईश्वर, ललिया देवी, गरभु दास सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी