रालोसपा कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला फूंका

हसनपुर प्रखंड में युवा रालोसपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बिहार में बढ़ते अपराध एवं एसटीईटी परीक्षा रद्द किए जाने के विरोध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 12:37 AM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 06:18 AM (IST)
रालोसपा कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला फूंका
रालोसपा कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला फूंका

समस्तीपुर । हसनपुर प्रखंड में युवा रालोसपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बिहार में बढ़ते अपराध एवं एसटीईटी परीक्षा रद्द किए जाने के विरोध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। युवा प्रदेश उपाध्यक्ष सह राज्य परिषद सदस्य देवव्रत सिंह के नेतृत्व में आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाने का संकल्प लिया। मौके पर हसनपुर प्रखंड पूर्वी अध्यक्ष राम पदारथ सिंह, हसनपुर प्रखंड पश्चिमी अध्यक्ष जयप्रकाश महतो, युवा प्रखंड अध्यक्ष भूषण प्रसाद सिंह, जिला महासचिव हरे कृष्ण यादव, युवा जिला महासचिव अरुण कुमार महतो, जिला सचिव जयकुमार राम, आईटी सेल के प्रखंड अध्यक्ष हसनपुर अरुण कुशवाहा, आईटी सेल बिथान प्रखंड अध्यक्ष पुष्प रंजन पटेल, युवा प्रखंड प्रधान महासचिव रामाशीष महतो, प्रखंड उपाध्यक्ष देवेंद्र महतो, युवा प्रखंड उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी