सरकार की जनविरोधी नीतियों से आमजन परेशान

समस्तीपुर। केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों से किसान और मजदूरों के साथ-साथ आम जनता भी परेशान हैं। लगातार बढ़ती महंगाई से लोग त्रस्त हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 11:47 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 11:47 PM (IST)
सरकार की जनविरोधी नीतियों से आमजन परेशान
सरकार की जनविरोधी नीतियों से आमजन परेशान

समस्तीपुर। केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों से किसान और मजदूरों के साथ-साथ आम जनता भी परेशान हैं। लगातार बढ़ती महंगाई से लोग त्रस्त हैं। बावजूद सरकार इतनी बड़ी गंभीर समस्याओं से मुंह मोड़े हुए है। उक्त बातें विभूतिपुर के माकपा विधायक अजय कुमार ने कही। वे बुधवार को बिहार राज्य निर्माण कामगार यूनियन द्वारा रोसड़ा प्रखंड कार्यालय पर आहूत धरना सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने नए कृषि बिल पर चर्चा करते हुए इसे किसान विरोधी काला कानून करार दिया। लगातार आठ महीनों से अपनी मांगों को ले दिल्ली की बार्डर पर बैठे किसानों की नहीं सुनने और अब तक 500 से अधिक किसानों के निधन के बावजूद सुधि नहीं लेना बताते हुए सरकार को बेदर्द बताया। विधायक ने किसानों के समर्थन में आगामी 9 अगस्त को जिला मुख्यालय पर आहूत धरना प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया। ध्रुव कांत राय की अध्यक्षता में सभा को खेमयू के जिला सचिव रामाश्रय महतो, जिला अध्यक्ष राम सागर पासवान, सीटू के जिला सचिव मनोज कुमार गुप्ता, जिला अध्यक्ष रघुनाथ राय, रोसड़ा माकपा सचिव मुकेश कुमार के अलावा रणवीर कुमार ,सीताराम राम राम, आशीष महतो, ममता देवी, कमला देवी एवं उमेश कुमार यादव ने भी सभा को संबोधित किया। तत्पश्चात 13 सूत्री मांगों का ज्ञापन पदाधिकारी को सौंपा। इसमें मुख्य रूप से बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी पर रोक लगाना , किसानों की जमीन हथियाने की साजिश बंद करना, किसान विरोधी काला कानून वापस लेना, एमएसपी की गारंटी देना, नया बिजली बिल वापस लेना, किसानों की कर्ज माफ एवं मजदूर विरोधी सभी कानून वापस लेना, महिला सुरक्षा की गारंटी, स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार, निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था तथा मनरेगा योजना के तहत मजदूरों को काम एवं मजदूरी की गारंटी आदि शामिल है।

chat bot
आपका साथी