लॉकडाउन में चार दिनों के भीतर बदला गया विद्युत ट्रांसफॉर्मर

विभूतिपुर प्रखंड की सिघिया बुजुर्ग दक्षिण पंचायत स्थित रघुनंदन सेठ उच्च विद्यालय के खेल मैदान के समीप करीब विगत 15 दिनों से विद्युत ट्रांसफॉर्मर जला पड़ा था। शिकायत के बाद भी नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के अधिकारियों ने लॉकडाउन का हवाला देकर इसे गंभीरता से नहीं ले रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 11:17 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 11:17 PM (IST)
लॉकडाउन में चार दिनों के भीतर बदला गया विद्युत ट्रांसफॉर्मर
लॉकडाउन में चार दिनों के भीतर बदला गया विद्युत ट्रांसफॉर्मर

समस्तीपुर । विभूतिपुर प्रखंड की सिघिया बुजुर्ग दक्षिण पंचायत स्थित रघुनंदन सेठ उच्च विद्यालय के खेल मैदान के समीप करीब विगत 15 दिनों से विद्युत ट्रांसफॉर्मर जला पड़ा था। शिकायत के बाद भी नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के अधिकारियों ने लॉकडाउन का हवाला देकर इसे गंभीरता से नहीं ले रहे थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक इसकी वजह से क्षेत्र के करीब एक सौ एकड़ में कृषि कार्य और 75 से 80 एकड़ भूमि पर हरी सब्जियों की खेती व विभिन्न फसलें प्रभावित हो रही थीं। ऐसे में दैनिक जागरण ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए विगत 14 मई को पेज 6 पर विद्युत ट्रांसफॉर्मर जला, कृषि कार्य प्रभावित शीर्षक से तस्वीर सहित खबर प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशन के साथ ही बिजली विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मोबाइल फोन की घंटी बजने लगी। खबर प्रकाशित होने के महज 4 दिनों के अंदर ही मंगलवार दोपहर बाद यहां पर 63 केवी का नया ट्रांसफॉर्मर लगा दिया गया है। बेलसंडीतारा के किसान बमबम कुमार के खेत में भी अर्थ कनेक्शन कर दिया गया है। इसकी पुष्टि जेई सिकंदर कुमार ने की है। क्षेत्रीय लोगों में प्रखंड आत्मा सदस्य मनोज कुमार, राम विलास महतो, राम सेवक महतो, लालबाबू महतो, राजीव कुशवाहा आदि ने इस समस्या को उजागर करने के लिए दैनिक जागरण को धन्यवाद दिया है। इधर, नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के सहायक विद्युत अभियंता नीरज कुमार के अथक प्रयास से जल्द ट्रांसफॉर्मर बदले जाने और बिजली व्यवस्था दुरुस्त किए जाने को लेकर लाभुक किसानों ने शुक्रिया अदा किया है।

chat bot
आपका साथी