उत्कृष्ट कार्य के लिए मुफस्सिल थानाध्यक्ष सम्मानित

मुफस्सिल थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य को विभिन्न मामलों के सफल उद्भेदन व बेहतर सेवा के लिए नकद व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 11:16 PM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 11:16 PM (IST)
उत्कृष्ट कार्य के लिए मुफस्सिल थानाध्यक्ष सम्मानित
उत्कृष्ट कार्य के लिए मुफस्सिल थानाध्यक्ष सम्मानित

समस्तीपुर। मुफस्सिल थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य को विभिन्न मामलों के सफल उद्भेदन व बेहतर सेवा के लिए नकद व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। रविवार को बिहार पुलिस पारितोषिक वितरण सोनपुर मेले में वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने नकद व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही, उनके कार्यों को सराहा। बता दें कि हाल ही में पॉस्को एक्ट व दुष्कर्म के मामले में फरार एक फरार आरोपित को गिरफ्तार कर दमन पुलिस को सौंपा था। इसके बाद दमन एसपी विक्रमजीत सिंह ने बेहतर कार्य और सहयोग के लिए प्रशस्ति भेजकर सम्मानित किया। एसपी विकास वर्मन को भी बधाई दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि यह सब टीम वर्क के कारण हो पाया है। उनके सम्मानित होने पर सहकर्मियों में काफी उत्साह है।

chat bot
आपका साथी