वाहन चेकिग के दौरान पुलिस बल पर हमला, अवर निरीक्षक जख्मी

समस्तीपुर। थाना क्षेत्र में वाहन चेकिग के दौरान मदुदाबाद चौक पर पुलिस बल पर एक युवक ने हमला

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Sep 2020 12:06 AM (IST) Updated:Sat, 05 Sep 2020 12:06 AM (IST)
वाहन चेकिग के दौरान पुलिस बल  पर हमला, अवर निरीक्षक जख्मी
वाहन चेकिग के दौरान पुलिस बल पर हमला, अवर निरीक्षक जख्मी

समस्तीपुर। थाना क्षेत्र में वाहन चेकिग के दौरान मदुदाबाद चौक पर पुलिस बल पर एक युवक ने हमला कर दिया। इसमें थाने के अवर निरीक्षक जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपित युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस व युवक में विवाद चलान काटने के सवाल पर आरंभ हुआ जो तू-तू मैं-मैं के बाद हिसक रूप ले लिया। युवक इसी थाना के हसनपुर गांव निवासी कृष्नंदन राय का पुत्र अभिनंदन कुमार है। जो आर्मी का जवान है। अवर निरीक्षक आनंद कश्यप के नेतृत्व मे पुलिस बल प्रखंड मुख्यालय के समीप वाहन चेकिग कर रही थी। आरोपित भी बाइक से उक्त पथ से गुजर रहा था। सिर पर हेलमेट नहीं रहने व वाहन चालक लाइसेंस नहीं रहने के कारण पुलिस ने चालान काटे जाने की बात कही। इसी पर वह भड़क उठा। पावर- पावर की बात पर मारपीट शुरू हो गई। अवर निरीक्षक आनंद कश्यप का आरोप है कि मेरे हाथों से लाठी छीन कर मेरे ही सि पर प्रहार कर दिया। साथ ही चलान भी फारकर फेंक दिया। अन्य पुलिस कर्मियों के द्वारा उसे किसी प्रकार पकड़ा गया। वहीं चलान को फाड़कर फेंक दिया गया। गिरफ्तार युवक ने आरोप को निराधार बताया है। थानाध्यक्ष सुमन कुमार का बताना है कि उक्त युवक पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। आर्मी जवान होने की सत्यता की जांच कराई जा रही है।

chat bot
आपका साथी