पुलिस विभाग अमित का योगदान याद रखेगी : एसपी

समस्तीपुर। पटोरी थाना के सेक्टर सिपाही अमित पासवान को पुलिस केन्द्र में शोक सलामी दी गई। पुि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Aug 2020 11:31 PM (IST) Updated:Mon, 17 Aug 2020 11:31 PM (IST)
पुलिस विभाग अमित का योगदान याद रखेगी : एसपी
पुलिस विभाग अमित का योगदान याद रखेगी : एसपी

समस्तीपुर। पटोरी थाना के सेक्टर सिपाही अमित पासवान को पुलिस केन्द्र में शोक सलामी दी गई। पुलिस कप्तान विकास बर्मन समेत अधिकारी व जवानों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। अंतिम विदाई के वक्त सहकर्मी व जवानों की आंखें नम हो गई। अमित पासवान दरभंगा जिला के अशोक पेपर मिल थाना के बेनीपुर के रहने वाले हैं। 2015 में उनकी नियुक्ति हुई। बीते एक वर्ष से पटोरी थाना में सेक्टर सिपाही के रुप में पदस्थापित थे। जानकारी के अनुसार गश्ती के दौरान बीते कुछ दिनों पूर्व बाइक से गिरकर चोटिल हो गए थे। इसके बाद से निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। दर्द ठीक होने पर उन्होंने 14 अगस्त को फिर से ड्यूटी ज्वाइन कर लिया। 16 अगस्त को पेट में अचानक तेज दर्द शुरू हो गई। जिसके बाद सहकर्मी उन्हें स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां पीएमसीएच रेफर किया। इस क्रम में रास्ते में ही मौत हो गई। एसपी ने पीड़ित परिवार को पुलिस विभाग की तरफ से नगद सहायता राशि दी और उन्हें आगे भी हर संभव मदद का भरोसा दिया। मौके पर लाइन डीएसपी उदय कुमार, पुलिस मेंस एसोसिएशन के जिला मंत्री त्रषि पासवान, मुफस्सिल थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य, नगर थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद समेत काफी संख्या में मेंस एसोसिएशन के जवान भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी