लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने के लिए पुलिस प्रशासन सख्त

कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए घोषित लॉकडाउन के अनुपालन में सोमवार को पुलिस प्रशासन की टीम सख्त दिखी। अनावश्यक सड़क पर घूमने वालों पर सख्ती दिखाई। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर भी कार्रवाई की गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 12:25 AM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 12:25 AM (IST)
लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने के लिए पुलिस प्रशासन सख्त
लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने के लिए पुलिस प्रशासन सख्त

समस्तीपुर । कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए घोषित लॉकडाउन के अनुपालन में सोमवार को पुलिस प्रशासन की टीम सख्त दिखी। अनावश्यक सड़क पर घूमने वालों पर सख्ती दिखाई। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर भी कार्रवाई की गई। पुलिस प्रशासन की सख्ती का परिणाम रहा कि सड़क पर बेवजह घूमने वालों की भीड़ कम हो गई। सोमवार सुबह बाजार खुलते ही राशन और फल सब्जी खरीदने के लिए लोग अपने घरों से बाहर निकले। इस दौरान जगह-जगह पुलिस मुस्तैद नजर दिखी। खरीदारी कर रहे लोगों को चेहरे पर मास्क लगाकर शारीरिक दूरी का पालन करने की नसीहत दी। दुकानदारों को भी हिदायत दी गई। अनावश्यक इधर- इधर धूम रहे लोगों को घर भेजा। पुलिस की सख्ती का परिणाम रहा कि 11 बजते ही दुकानें बंद हो गई। दलबल के साथ अनुमंडल पदाधिकारी आरके दिवाकर, नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार और नगर थानाध्यक्ष अरुण राय ने शहर का जायजा लिया। इस दौरान बसंत मार्केट में लॉकडाउन का उल्लंघन करते एक टेलरिग की दुकान को सील कर दिया। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। लॉकडाउन का सख्ती से कराएं पालन : एसपी

पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो ने सोमवार को बिथान थाना का औचक निरीक्षण किया। अचानक एसी के थाना पर पहुंचने की सूचना से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। एसपी ने थाना की डायरी, शिकायत पंजी, निष्पादित कांडों की सूची आदि का अवलोकन किया। प्रभारी थानाध्यक्ष जय नारायण सिंह को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वहीं सभी पुलिस कर्मियों को आदेश दिया कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराएं। थाना क्षेत्र के हर गावों में पुलिस गश्ती तेज करने, सभी पुलिस कर्मियों को अपनी वर्दी में रहने तथा मोबाइल के लोकेशन को खुला रखने को कहा गया। मौके पर एसआई अमानुल्लाह खान, घनश्याम पासवान, एएसआई मनीष कुमार, राजेश कुमार सिंह, राकेश पासवान, विजय प्रसाद, संजीव कुमार, थाना मैनेजर सुनील कुमार सुमित पुलिस कर्मी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी