दलसिंहसराय में जगह-जगह हुआ पौधरोपण

दलसिंहसराय में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार अंचलाधिकारी अमरनाथ चौधरी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा विनय कुमार ने अनुमंडल पदाधिकारी के आवासीय परिसर एवं अंचल कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 01:03 AM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 01:03 AM (IST)
दलसिंहसराय में जगह-जगह हुआ पौधरोपण
दलसिंहसराय में जगह-जगह हुआ पौधरोपण

समस्तीपुर । दलसिंहसराय में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार, अंचलाधिकारी अमरनाथ चौधरी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा विनय कुमार ने अनुमंडल पदाधिकारी के आवासीय परिसर एवं अंचल कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया। मुख्य डाकघर के प्रांगण में भी पौधरोपण किया गया। उपडाकपाल मुकेश कुमार की उपस्थिति में डाकिया संजय कुमार सुमन ने डाकघर परिसर में एक जामुन और बेल का पौधा लगाया। मौके पर संजय कुमार सुमन, राजेश रमण, उदय कुमार, लालबाबू साह, नितिन कुमार आदि उपस्थित थे। वहीं जदयू कार्यकर्ताओं ने आरएल महतो बीएड कॉलेज परिसर में युवा जदयू के राष्ट्रीय सचिव प्रशांत कुमार पंकज के नेतृत्व में पौधरोपण किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ धर्मेंद्र कुमार, केशव कुमार चौधरी, डॉ विवेक दत्त, निर्मल कुमार चंचल, निधि नंदा, उमाशंकर चंदन, सविता कुमारी, मुकेश कुमार राय, पल्लव कुमार पारस, दिनेश मिश्रा, हिमांशु चौधरी, अजय कुमार शर्मा, प्रदीप कुमार, संतोष कुमार, गणपति कुमार, अनिल कुमार, शहनाज, मिथिलेश कुमार, राम पुकार, रामप्रीत, कारो राय रामभरोस आदि थे। इस तरह का कार्यक्रम कई जगहों पर आयोजित हुआ। नगरगामा पंचायत में प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार, पांड़ में पंचायत अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, चकबहाउद्दीन में रामवरण दास, पगड़ा में राकेश कुमार वर्मा, डॉ कृष्ण कुमार सिंह, शिवदेव महतो, हरिशंकरपुर में सीताराम महतो, केवटा में शशि भूषण चौधरी एवं मुनचुन चौधरी, मोख्तियारपुर सलखन्नी में देवनारायण ठाकुर ने पौधरोपण किया। नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश पासवान ने कार्यालय प्रांगण में पौधरापेण किया।

मोरवा,संस : पृथ्वी दिवस के अवसर पर विधायक विद्यासागर सिंह निषाद ने अपने आवासीय परिसर में फलदार पौधा लगाया। वहीं प्रखंड परिसर में समारोहपूर्वक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पदाधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में प्रखंड परिसर में छायादार एवं फलदार सहित 1000 पौधे लगाए गए। प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार दास, प्रमुख स्मिता शर्मा, कार्यक्रम पदाधिकारी राजेश कुमार, सीडीपीओ सौम्या, कनीय अभियंता भारतेंदु विमल, पंचायत समिति सदस्य अनिल सिंह, वासुदेव सहनी, रंजीत शर्मा, अवधेश शर्मा, मनरेगा कार्यालय के कर्मी सतीश कुमार, जितेंद्र कुमार, अजीत कुमार ठाकुर, अभय कुमार, अमर कुमार, अभिषेक कुमार समेत मौजूद रहे।

कल्याणपुर,संस : भागीरथपुर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सूरज कुमार ने पृथ्वी दिवस के अवसर पर पौधरोपण किया। पंचायत के विभिन्ना स्थानों सहित मनरेगा बगान में सुदर्शन पासवान, रोजगार सेवक रविद्र कुमार, सत्येंद्र भगत सहित ग्रामीणों के साथ पौधरोपण किया। मौके पर मुखिया वीणा देवी ने पर्यावरण की महत्ता पर लोगों के साथ चर्चा की।

उजियारपुर में भी पंचायत प्रतिनिधियों ने किया पौधरोपण

उजियारपुर, संस : बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर रविवार को मनरेगा भवन उजियारपुर सहित गावपुर, मालती, भगवानपुर कमला, परोरिया आदि विभिन्न पंचायतों में पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया। पीओ अल्ताफ हुसैन के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों ने प्रखंड के आरटीपीएस भवन परिसर, मनरेगा कार्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधें लगाए गए। मौके पर उप प्रमुख लालबहादुर साह, कार्यालय सहायक अजबलाल राय, पंस सदस्य पवन कुमार सिंह, संजय दास, रेखा देवी, उमाकांत पासवान, मो अनवर, बैजनाथ राय, उप मुखिया पप्पू कुमार राय, मुखिया पति मंटून चौधरी, शंभू पासवान आदि मौजूद थे। उधर, गावपुर में मुखिया अजय कुमार, सरपंच परवेज अहमद, भगवानपुर कमला में मुखिया निर्मला सुमन, परोरिया में मुखिया श्रीराम साह उर्फ मनोज कुमार ने अपने-अपने पंचायतों में विभिन्न जगहों पर पौधरोपण करके पृथ्वी दिवस मनाया। भगवानपुर कमला मुखिया निर्मला सुमन ने इस अवसर पर कोविड-19 से बचाव के लिए लोगों से मास्क लगाने का सुझाव दिया।

शिवाजीनगर, संस : प्रखंड के दसौत पंचायत के भानपुर चितौरा गांव में जीविका के सीएम आशा कुमारी की अध्यक्षता में रविवार को बैठक हुई। जिसमें स्वयं सहायता समूह से जुड़ी दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। सभी महिलाओं के बीच विभिन्न प्रकार की पौधों का वितरण किया गया। जिसमें आम, कटहल, अमरूद, लीची आदि के पौधे थे। रविवार को पृथ्वी दिवस एवं पर्यावरण रक्षा दिवस पर महिलाओं ने पौधा ले जाकर अपने खेतों एवं दरवाजे पर लगाया। रहियार उत्तर पंचायत के मुखिया उदन सहनी ने भी अपने दरवाजे पर पौधा लगाया। मौके पर पीओ सरफराज अहमद, जेई संजय कुमार, संजय सहनी पीआएस संजय, संजीव कुमार, धीरज चौधरी जीविका स्व सहायता समूह की संगीता देवी, रीता देवी, सुनीता देवी, सुलेखा देवी, सोमनी देवी, अनीता देवी, संगीता देवी, रिकू देवी, श्यामा देवी, सुनैना देवी, राजमणि देवी आदि ने बढचढ कर भाग लिया।

chat bot
आपका साथी