पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुचाने का आह्नान

समस्तीपुर। भारतीय जनता पार्टी पचायती प्रकोष्ठ कार्यसमिति की प्रथम बैठक जिला कार्यालय हरपुर ऐलौथ में ह

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Sep 2020 12:29 AM (IST) Updated:Sat, 12 Sep 2020 05:05 AM (IST)
पार्टी की नीतियों को जन-जन  
तक पहुचाने का आह्नान
पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुचाने का आह्नान

समस्तीपुर। भारतीय जनता पार्टी पचायती प्रकोष्ठ कार्यसमिति की प्रथम बैठक जिला कार्यालय हरपुर ऐलौथ में हुई। प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुजीत भास्कर ने अध्यक्षता की। संचालन अíपता पीरतम ने किया। मुख्यअतिथि प्रदेश पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ओमप्रकाश भुवन व जिला अध्यक्ष उपेंद्र कुमार कुशवाहा उपस्थित हुए। जिन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी व दिन दयाल उपाध्याय जी चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किए। बैठक में प्रकोष्ठ को पंचायत तक मजबूत बनाने के साथ ही केन्द्र सरकार की उपलब्धि को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संयोजक ने कहा कि स्थानीय स्तर पर आधी आबादी महिलाओं को आरक्षण का लाभ पंचायती राज में बिहार के एनडीए सरकार ने दिया, साथ ही उन्होंने कहा कि सभी पंचायती राज प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के देश के मजबूती के लिए किए कार्यो की जन-जन तक पहुंचाएं साथ ही गरीबों के उत्थान हेतु किए जा रहे कार्यो का लाभ पहुंचाने का काम करें। बैठक को जिला महामंत्री प्रभात कुमार, राजीव कुमार चौधरी, जिला उपाध्यक्ष हरिओम शाही, राम याज शान्डिल, जिला प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह, कौशल पाडे, रामाकात राय, अमरेन्द्र प्रताप सिंह, अनिल कुमार सिंह,श्री मति गीताजलि, आदित्य प्रकाश,अमृत चौधरी, मनोज झा, राजेश रंजन,अभीय कश्यप , अनिल दास आदि ने संबोधित किया। बैठक में शामिल

सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्त्ताओं को अंग वस्त्र से अभिनंदन किया गया।

chat bot
आपका साथी