बारिश के बीच खुली लोगों की नींद, पानी से लबालब हुई शहर की सड़कें

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार की अलसुबह गरज के साथ बारिश शुरू हुई। शुरू में हवा की रफ्तार कम थी पर बारिश के साथ तेज होती गई। सात बजे तक झमाझम बारिश हुई। पिछले चार दिनों से भारी उमस से बेचैन लोगों को राहत मिली। बारिश के बीच शहरवासियों की नींद खुली।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 12:27 AM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 12:27 AM (IST)
बारिश के बीच खुली लोगों की नींद, पानी से लबालब हुई शहर की सड़कें
बारिश के बीच खुली लोगों की नींद, पानी से लबालब हुई शहर की सड़कें

समस्तीपुर । मौसम पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार की अलसुबह गरज के साथ बारिश शुरू हुई। शुरू में हवा की रफ्तार कम थी, पर बारिश के साथ तेज होती गई। सात बजे तक झमाझम बारिश हुई। पिछले चार दिनों से भारी उमस से बेचैन लोगों को राहत मिली। बारिश के बीच शहरवासियों की नींद खुली। हालांकि, नौ बजे दिन के बाद बारिश बंद हो गई। इसके बाद मध्यम गति में पुरवा हवा चलने लगी। झमाझम बारिश से सड़कों पर जलजमाव हो गया। शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया। जाम नालों के कारण गली की सड़कें जलमग्न हो गईं। विभिन्न गली-मोहल्लों में जलजमाव ये बताने के लिए काफी रहे कि सुस्ती अगर ऐसी ही रही तो बरसात में शहर की सूरत बिगड़ जाएगी। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के मौसम वैज्ञानिक डॉ. गुलाब सिंह के अनुसार क्षेत्र में 52.2 एमएम बारिश दर्ज की गई है। खेतों से लौटे किसान

पूसा रोड इलाके में सुबह किसान अपने मवेशियों को चारा डालकर खेत की ओर निकल गए थे। लेकिन, आसमानी गरज एवं ठनका के डर भाग कर लौटे। मवेशियों को घर में सुरक्षित स्थान पर बांधा। अधिकतर लोग अपने घर में ही दुबके रहे। बारिश से बाजार के सड़क पर भी जलजमाव हुआ। पूसारोड पूसा मुख्य सड़क मे खादी भंडार के पास लगभग 500 फीट मे जलजमाव हो गया है।कीचड़ युक्त जल से दुर्गंध आ रही है।

बारिश से आम, लीची एवं सब्जी फसलों को लाभ होगा। पर्यावरण दिवस के दिन हुई बारिश से लोगों में प्रसन्नता रही। सेंटर फॉर आल राउंड डेवलपमेंट कार्ड के अध्यक्ष पारसनाथ सिंह, श्याममोहन मिश्र, सुषमा सिंह ने फलदार पौधौं का रोपण किया।

chat bot
आपका साथी