बार काउंसिल ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष को लोगों ने दी श्रद्धांजलि

दलसिंहसराय प्रखंड के कमरांव निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता सह बार काउंसिल ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष सूरज नारायण सिन्हा के निधन पर उनके आवास पर पहुंचकर लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Jul 2020 01:18 AM (IST) Updated:Mon, 27 Jul 2020 06:13 AM (IST)
बार काउंसिल ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष को लोगों ने दी श्रद्धांजलि
बार काउंसिल ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष को लोगों ने दी श्रद्धांजलि

समस्तीपुर । दलसिंहसराय प्रखंड के कमरांव निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता सह बार काउंसिल ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष सूरज नारायण सिन्हा के निधन पर उनके आवास पर पहुंचकर लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। रविवार को उनके आवास जदयू नेत्री स्वीटी प्रिया, रामसेवक सिंह, जदयू पंचायत अध्यक्ष मो फ़रिदौ इकबाल, सुनील कुमार गुड्डू, राजीव सिन्हा, जामुन साह, रणधीर शर्मा, संजय सुमन आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार को सांत्वना दी। वहीं दलसिंहसराय निवासी पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश नागेन्द्र नाथ चौधरी, राजद नेता राज दीपक, राजद प्रखंड अध्यक्ष मो.जाबिर हुसैन, महेंद्र राय, नंदकिशोर महतो, चंदन प्रसाद, रमेश कुमार सिंह आदि ने ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

chat bot
आपका साथी