रेडियो पर लोगों ने सुनी पीएम के मन की बात

उजियारपुर प्रखंड भाजपा के तीनों मंडल क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा स्तरीय बूथों पर रविवार को कार्यकर्ताओं ने मौजूद होकर लोगों को पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात का रेडियो पर होने वाले प्रसारण को सुनाया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 11:12 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 06:16 AM (IST)
रेडियो पर लोगों ने सुनी पीएम के मन की बात
रेडियो पर लोगों ने सुनी पीएम के मन की बात

समस्तीपुर । उजियारपुर प्रखंड भाजपा के तीनों मंडल क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा स्तरीय बूथों पर रविवार को कार्यकर्ताओं ने मौजूद होकर लोगों को पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात का रेडियो पर होने वाले प्रसारण को सुनाया। उजियारपुर पूर्वी मंडल क्षेत्र में कार्यक्रम का पर्यवेक्षण मंडल अध्यक्ष अमृत कुमार चौधरी ने करते हुए फिजिकल डिस्टेंस का पूर्णत: पालन करते हुए प्रधानमंत्री के बातें ध्यान से सुनने के लिए लोगों से अपील की। सातनपुर के बूथ संख्या 133 एवं 134 पर महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री नीलम देवी साह, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष परमेश कुशवाहा, बूथ अध्यक्ष रवि गुप्ता, पंकज कुमार शर्मा, मनीषा कुमारी, आदित्य, मोती आदि ने उपस्थित होकर रेडियो पर प्रसारण सुना। उधर, उजियारपुर दक्षिणी मंडल क्षेत्र में अध्यक्ष नवीन कुमार चौधरी उर्फ मुरारी, वरिष्ठ नेता सुनील चौधरी की निगरानी में प्रत्येक बूथों पर मन की बात का प्रसारण लोगों को सुना गया। कार्यकर्ताओं ने पीएम की बातें सुनकर कोरोना के बारे में उनके द्वारा बताई गई बातों को अमल में लाने की अपील लोगों से की। मोहनपुर,संस : भाजपा कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों के द्वारा रविवार को रेडियो पर प्रसारित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के न की बात सुनी। मटिऔर में भाजपा कार्यकर्ता रामबहादुर सिंह व ग्रामीणों ने भी मन की बात सुनी। इसमें फिजिकल डिस्टेंसिग का पालन किया गया।

chat bot
आपका साथी