पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियो की अनदेखी से लोग परेशान

नल-जल योजना में पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की अनदेखी से लोग परेशान हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 30 Sep 2018 05:39 PM (IST) Updated:Sun, 30 Sep 2018 05:39 PM (IST)
पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियो की अनदेखी से लोग परेशान
पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियो की अनदेखी से लोग परेशान

समस्तीपुर। नल-जल योजना में पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की अनदेखी से लोग परेशान हैं। इसकी कुव्यवस्था का आलम यह है कि सारी पंचायत के वार्ड नंबर- 5 स्थित दलित टोला को लाभान्वित करने के उद्देश्य से मन्नीपुर पोखर में पांच माह पूर्व समरसेबल बो¨रग कर उसे भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है। लोग शुद्ध जल के लिए तरस रहे हैं। इस संबंध में सारी पंचायत के पंचायत अध्यक्ष मुकेश भास्कर ने बीडीओ सहित संबंधित पदाधिकारियों को आवेदन दिया है। वहीं इनके आरोपों की पुष्टि स्थानीय मुखिया दिनेश पासवान ने भी की है। आवेदन में कहा गया है कि जनसंख्या ज्यादा होने पर क तथा ख करके दो योजनाओं का चयन किया गया था। इसके लिए लगभग पांच-छह माह पूर्व वार्ड के खाता में राशि का भी हस्तांतरण कर दिया गया था। वार्ड सदस्य दिलीप कुमार महतो ने सचिव के सहयोग से राशि निकालकर दलित टोला के लिए चयनित योजना में सिर्फ समरसेबल गाड़कर उसे छोड़ दिया। वहीं ख योजना के लिए चयनित एनओसी प्राप्त भूमि को छोड़ दूसरी भूमि पर योजना को संचालित कर दिया गया है। जिसमें वार्ड सदस्य द्वारा पूरी राशि खर्च हो जाने की बातें कही जा रही है। मुखिया इससे पल्ला झाड़ रहे हैं।

chat bot
आपका साथी