बाढ़ राहत राशि से वंचित लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर। बाढ़ राहत राशि से वंचित लोगों ने हरपुरवा पंचायत के तीन स्थानों पर घंटों सड़क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Sep 2020 12:26 AM (IST) Updated:Thu, 10 Sep 2020 05:07 AM (IST)
बाढ़ राहत राशि से वंचित लोगों ने किया सड़क जाम
बाढ़ राहत राशि से वंचित लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर। बाढ़ राहत राशि से वंचित लोगों ने हरपुरवा पंचायत के तीन स्थानों पर घंटों सड़क जाम कर विरोध जताया। सरकार द्वारा दी जाने वाली अनुदान राशि नहीं मिलने को लेकर यह प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने करुआ के 17 नंबर वार्ड की सीमा पर कुशियारी आरा मिल के पास सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष जुटकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सभी ने सड़क को जाम कर आवागमन बाधित कर दिया। पंचायत समिति सदस्य ललिता देवी, अरविद कुमार, लालो महतो, रमेश कुमार शर्मा, अजय कुमार सहनी, सरस्वती देवी आदि का कहना था कि विकास मित्र सीता देवी के पति दिलीप राम एवं पंचायत सचिव मनोज कुमार साह की निष्क्रियता से एक हजार से अधिक लोगों को बाढ़ अनुदान का लाभ नहीं मिला है। पंचायत के 17 वार्डो में से 9 वार्ड को ही लाभ मिला है। सड़क जाम के क्रम में पहुंची एक टैम्पो बीआर-33 4817 का शीशा भी आक्रोशित लोगों ने तोड़ डाला। चिलचिलाती धूप के बावजदू सभी जाम में शामिल रहे। इस क्रम में गीता देवी एवं कंचन देवी बेहोश हो गई। घंटों बाद पहुंचे अंचलाधिकारी अभय पद दास, चकमेहसी थाना के एसआई विनोद प्रसाद शर्मा एवं अंचल सहायक अमीन ओम विकास यादव के आश्वासन पर सड़क जाम समाप्त किया। जाम के कारण दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लगी रही। आक्रोशित लोगों ने मंत्री महेश्वर हजारी से भी बाढ राहत राशि दिलाने का आग्रह फोन पर किया। इधर, पंचायत की मुखिया मुन्नी देवी ने बताया कि 14 अगस्त को ही पंचायत अनुश्रवण समिति सें सभी वार्डों के वंचित लोगों की सूची अंचल कार्यालय में जमा करा दी गई है।

chat bot
आपका साथी