राहत नहीं मिलने से नाराज लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर। बाढ़ राहत नही मिलने पर माहें गांव के लोगों ने बुधवार को सिघिया-दरभंगा मुख्य सड़

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Aug 2020 11:17 PM (IST) Updated:Wed, 26 Aug 2020 11:17 PM (IST)
राहत नहीं मिलने से नाराज लोगों ने किया सड़क जाम
राहत नहीं मिलने से नाराज लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर। बाढ़ राहत नही मिलने पर माहें गांव के लोगों ने बुधवार को सिघिया-दरभंगा मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दिया। सिघिया प्रखंड के माहे पंचायत के वार्ड 9 एवं 11 के लोगों ने मोरवारा पुस्तकालय के समीप सिघिया-दरभंगा मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर अपने आक्रोश का इजहार कर दिया। जाम करने वालों ने बताया कि माहें पंचायत के वार्ड 9 और11 के लोगों को अभी तक बाढ़ राहत की एक भी राशि नहीं मिली है। जबकि अन्य वार्ड के लोगों को इससे संबंधित राशि की अदायगी हो गई है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार के साथ पहुंचे गांव के कंचन सिंह, गंगा सिंह व उप मुखिया की पहल पर लोग शांत हुए और मामले को शांत कराया। इसके बाद जाम समाप्त हो पाया।

chat bot
आपका साथी