विधान पार्षद ने किया नवनिर्मित वर्ग कक्ष का उद्घाटन

समस्तीपुर। प्रखंड के उच्च विद्यालय हरपुर सिधिया जगतसिंहपुर में विधान पार्षद डॉ.मदन मोहन झा ने अपने विधान पार्षद निधि से निर्मित वर्ग कक्ष का उद्घाटन किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 11:52 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 11:52 PM (IST)
विधान पार्षद ने किया नवनिर्मित वर्ग कक्ष का उद्घाटन
विधान पार्षद ने किया नवनिर्मित वर्ग कक्ष का उद्घाटन

समस्तीपुर। प्रखंड के उच्च विद्यालय हरपुर सिधिया जगतसिंहपुर में विधान पार्षद डॉ.मदन मोहन झा ने अपने विधान पार्षद निधि से निर्मित वर्ग कक्ष का उद्घाटन किया। विद्यालय के छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। वही स्काउट और गाइड के बच्चों ने बैंड बजाकर सलामी दी। मार्च पास्ट का भी आयोजन किया गया। विधान पार्षद ने कहा कि विद्यालय परिसर में घुसते ही उन्हें एक बेहतर स्कूल का अहसास हुआ। यहां की व्यवस्था गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को दर्शाती है। जिसमें विद्यालय परिसर की साफ-सफाई,बच्चों का अनुशासन, सभी बच्चे पोशाक में दिखे। सभी बच्चों अपने गले में तथा शिक्षक भी पहचान पत्र लटकाए हुए थे। उन्होंने स्कूल के अनुशासन पर भी प्रसन्नता जताई। साथ ही इस विद्यालय में अपने कोष से शौचालय निर्माण कराने का आश्वासन दिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ.संजय प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए आधारभूत संरचना जरूरी है। विधान पार्षद के प्रति उन्होंने आभार जताया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक रंजीत कुमार, मंगलेश कुमार, रामसहाय रजक, प्रदीप कुमार, विद्यासागर प्रसाद यादव आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी