समस्तीपुर एवं वीमेंस कालेज में होगा आन द स्पॉट नामांकन

समस्तीपुर। समस्तीपुर कालेज एवं महिला कालेज में सोमवार से आन द स्पाट नामांकन होगा। महाविद्यालय प्राचार्य ने इसकी सूचना जारी कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 09:58 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 09:58 PM (IST)
समस्तीपुर एवं वीमेंस कालेज में होगा आन द स्पॉट नामांकन
समस्तीपुर एवं वीमेंस कालेज में होगा आन द स्पॉट नामांकन

समस्तीपुर। समस्तीपुर कालेज एवं महिला कालेज में सोमवार से आन द स्पाट नामांकन होगा। महाविद्यालय प्राचार्य ने इसकी सूचना जारी कर दी है। बीआरबी कालेज में नामांकन की प्रक्रिया समाप्त कर दी गई है। जबकि आरएनएआर कालेज में कई विषयों में आनलाइन नामांकन जारी है। बीए पार्ट वन में नामांकन में विज्ञान संकाय में छात्रों की सर्वाधिक भीड़ गणित एवं जंतु विज्ञान विषय में होती है तो कला संकाय में राजनीतिक विज्ञान, इतिहास में होती है। वैसे विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न विषयों में आवंटित सीटों के बाद छात्रों की परेशानी कम होने की उम्मीद है।

समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में भौतिकी विभाग में 89, रसायन विभाग में 105, वनस्पति विज्ञान 103, जंतु विज्ञान-50, गणित-83्, मनोविज्ञान-150, इतिहास-92, राजनीति विज्ञान-78, हिदी-150, अंग्रेजी-125, उर्दू-129, मैथिली-178,संस्कृत-167, दर्शनशास्त्र-180, अर्थशास्त्र-174, प्राचीन इतिहास एवं संस्कृति में 360 सीटों पर नामांकन होगी। इसके अलावा वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में भी कल से नामांकन होगा। परीक्षा के कारण सोमवार से यहां भी बचे हुए विषयों में नामांकन की प्रक्रिया आरंभ होगी। वहीं रामनिरीक्षण कॉलेज में भी जंतु विज्ञान, भूगोल, हिदी एवं इतिहास को छोड़कर अन्य विषयों में ऑनलाइन नामांकन की प्रक्रिया जारी है। प्राचार्य सुरेंद्र कुमार ने बताया कि अन्य विषयों में छात्र किसी भी साइबर कैफे से ऑनलाइन आवेदन कर नामांकन ले सकते हैं। महिला महाविद्यालय की प्राचार्य सुनीता कुमारी ने बताया कि सोमवार से आन द स्पाट नामांकन होगा। इच्छुक छात्रा इसका फायदा उठाकर नामांकन ले सकती हैं। बीआरबी कॉलेज के प्राचार्य बीके चौधरी ने बताया कि महाविद्यालय की विभिन्न संकायों की सारी सीटें पहले ही फूल हो चुकी है।

chat bot
आपका साथी