वर्षा में घर गिरने से वृद्धा की मौत

समस्तीपुर। भारी वर्षा के कारण घर गिरने से जहां एक वृद्धा की मौत हो गई वहीं दो बच्चे समेत तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 01:24 AM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 01:24 AM (IST)
वर्षा में घर गिरने से वृद्धा की मौत
वर्षा में घर गिरने से वृद्धा की मौत

समस्तीपुर। भारी वर्षा के कारण घर गिरने से जहां एक वृद्धा की मौत हो गई, वहीं दो बच्चे समेत तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। सभी की चिकित्सा जारी है। मामला पटोरी प्रखंड के हेतनपुर पंचायत के चांदपुर मोहल्ले का है। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में आनंदी राय की पत्नी बेदामी देवी (65) की मौत हो गई। शुक्रवार की दोपहर हो रही भीषण वर्षा में घर के सभी सदस्य अंदर बैठे थे। इसी बीच मिट्टी का बना घर गिर गया। इस घटना में आनंदी राय की बहू शीला देवी, पोता दीपक, एवं पोती आंचल बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना के पश्चात काफी संख्या में आस पड़ोस के लोग वहां जमा हो गए। घायलों की चिकित्सा स्थानीय चिकित्सालय में कराई जा रही है। इस घटना की सूचना स्थानीय अधिकारियों और पटोरी थाना को दे दी गई है। जानकारी मिलते ही पटोरी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया गया है। इस संबंध में पटोरी थाना में एक यूडी केस दर्ज कराया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी