अब रोसड़ा में कोई नहीं रहेगा भूखा, खुला सामुदायिक किचन

अब रोसड़ा में भी अत्यंत गरीब या भिखारी कोई भूखा नहीं रहेगा। इसके लिए सरकार के निर्देश पर प्रशासन द्वारा सामुदायिक किचन का शुभारंभ किया गया है। शहर के अनुमंडल रोड स्थित बीबीएन उच्च विद्यालय परिसर में प्रारंभ हुए उक्त किचन में गरीब और भूखे लोगों को मुफ्त भोजन मुहैया कराया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 12:32 AM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 12:32 AM (IST)
अब रोसड़ा में कोई नहीं रहेगा भूखा, खुला सामुदायिक किचन
अब रोसड़ा में कोई नहीं रहेगा भूखा, खुला सामुदायिक किचन

समस्तीपुर । अब रोसड़ा में भी अत्यंत गरीब या भिखारी कोई भूखा नहीं रहेगा। इसके लिए सरकार के निर्देश पर प्रशासन द्वारा सामुदायिक किचन का शुभारंभ किया गया है। शहर के अनुमंडल रोड स्थित बीबीएन उच्च विद्यालय परिसर में प्रारंभ हुए उक्त किचन में गरीब और भूखे लोगों को मुफ्त भोजन मुहैया कराया जाएगा। कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन के मद्देनजर सरकार के आदेश पर सभी नगर निकायों में यह योजना प्रारंभ की गई है। इस आशय की जानकारी अनुमंडलाधिकारी ब्रजेश कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि नगर परिषद रोसड़ा की ओर से बीबीएन उच्च विद्यालय में खुले रैन बसेरा में भोजन की व्यवस्था की गई है। अत्यंत गरीब जिन्हें भोजन के लाले हैं या लॉकडाउन के कारण अपने घर नहीं लौट पाए मजदूरों के साथ- साथ भिखारियों को भी भोजन मुहैया कराया जाना है। इसके लिए कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। यहां नियमित रूप से दोनों वक्त असहाय गरीब- गुरबों एवं जरूरतमंदों को भोजन मुहैया जा रहा है। विधायक ने कोरोना से बचाव के लिए फंड से राज्य सरकार को दिए दो करोड़

मोरवा : विधायक रणविजय साहु ने कहा कि कोरोना महामारी विकराल रूप ले चुका है। इससे बचाव का एकमात्र उपाय है कि सभी लोग मास्क का प्रयोग करें। फिजिकल डिस्टेंस का पालन करें तथा अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकले। महामारी के चेन को तोड़ने का यही एक मात्र कारगर उपाय है। उन्होंने मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत मिलने वाली राशि से दो-दो करोड़ रुपये इस महामारी से लड़ने के लिए दिया है। विधायक ने सरकार से मांग की है कि मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना की राशि से मोरवा विधानसभा के तीनों प्रखंडों के मुख्य हॉस्पिटल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोरवा, जननायक कर्पूरी ठाकुर रेफरल अस्पताल ताजपुर एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर अनुमंडलीय अस्पताल पटोरी अस्पताल की दशा सुधारने के लिए एक-एक एम्बुलेन्स, दो- दो वेंटिलेटर, आईसीयू, पचास पचास ऑक्सीजन सिलेंडर, जरूरी दवा की खरीद आदि की व्यवस्था में खर्च की जाए। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंदौली, अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र रघुनाथपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोठिया में जीवन रक्षक दवाएं, पचास-पचास ऑक्सीजन सिलेंडर एवं अतिरिक्त बेडों की व्यवस्था की जाए। ताकि स्थानीय लोगों को इस महामारी से लड़ने में मदद मिल सके। सिविल जज ने कोरोना को हराया

दलसिंहसराय : दलसिंहसराय शहर के निवासी एवं सहरसा जिला न्यायालय के सिविल जज ने कोरोना से जंग जीत ली है। उन्होंने कोरोना को हरा दिया है। सिविल जज की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे परिवार के लोगों में खुशी है। परिवार के लोग इसे भगवान की कृपा मानते हैं। सिविल जज ने दलसिंहसराय के चिकित्सकों और अपने शुभचितकों को धन्यवाद देते हुए इसे भगवान का आशीर्वाद बताया है।

chat bot
आपका साथी