अध्यक्ष पद के लिए 40 अभ्यर्थियों ने दाखिल किया नामांकन

समस्तीपुर। पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार को कल्याणपुर बस्ती पैक्स से प्रखंड प्रमुख कृष्ण कुमार चौधरी के अलावा विभिन्न पैक्सों के लिए 40 अभ्यर्थियों ने नामजदगी के पर्चे दाखिल किए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 12:05 AM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 06:14 AM (IST)
अध्यक्ष पद के लिए 40 अभ्यर्थियों ने दाखिल किया नामांकन
अध्यक्ष पद के लिए 40 अभ्यर्थियों ने दाखिल किया नामांकन

समस्तीपुर। पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार को कल्याणपुर बस्ती पैक्स से प्रखंड प्रमुख कृष्ण कुमार चौधरी के अलावा विभिन्न पैक्सों के लिए 40 अभ्यर्थियों ने नामजदगी के पर्चे दाखिल किए। इसके अलावा कल्याणपुर बस्ती पुरब से गंगा चौधरी, दिलीप कुमार महतो, सुनील महतो, रामभरोस महतो, शाका कुमार उर्फ चुन्नु झा, भदैया से वर्तमान अध्यक्ष हेमंत चौधरी, विपिन चौधरी, अवधेश कुमार चौधरी, चन्देश्वर राय, रवि चौधरी, कंचन कुमार चौधरी, अनिल चौधरी, सिवैसिगपुर से पूर्व मुखिया रामाश्रय ठाकुर, रघुनाथ ठाकुर, रविन्द्र ठाकुर, यशवंत कुमार राय ने पर्चा दाखिल किया। कल्याणपुर बस्ती पश्चिम से बिन्देश्वर राय, मोहिउद्दीननगर दक्षिण से पंकज कुमार सिंह, रासपुर पतसिया पूरब से जय शिव राणा मनीस उर्फ राणा राजीव सिंह, जय कृष्ण राणा, अमरीष राणा, दिनेश सिंह, शर्मिला देवी, राणा अविनाश कुमार सिंह, महमदीपुर से रामउदगार राय, दीपक कुमार राय, बोचहा से रामसुदिष्ट प्रसाद सिंह, बिनोद राय, कमलेश कुमार सिंह, सुभाष सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि तेतारपुर से राजकिशोर राय, वीरचन्द्र राय, हरैल से युगल किशोर सिंह, मोहिउद्दीननगर नगर उतर से परमहंस सिंह, प्रदुम्मन सिंह, कुरसाहा से नक्कु राय, प्रभाकर कुमार आदि ने पर्चा दाखिल किया।

chat bot
आपका साथी