प्रापर्टी डीलर हत्याकांड में नौ नामजद, पुलिस को नहीं मिला सुराग

समस्तीपुर। प्रापर्टी डीलर मुकेश कुमार सिंह उर्फ रिकू चौधरी की हत्या मामले में मृतक की मा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 01:10 AM (IST) Updated:Thu, 01 Oct 2020 05:04 AM (IST)
प्रापर्टी डीलर हत्याकांड में नौ नामजद, पुलिस को नहीं मिला सुराग
प्रापर्टी डीलर हत्याकांड में नौ नामजद, पुलिस को नहीं मिला सुराग

समस्तीपुर। प्रापर्टी डीलर मुकेश कुमार सिंह उर्फ रिकू चौधरी की हत्या मामले में मृतक की मां सुबोध चौधरी ने फर्द बयान दर्ज कराया है। इसमें नौ लोगों को आरोपित किया गया है। इसमें पूर्व से चली आ रही रंजिश के कारण हत्या की बात कही गई है। पीड़ित मां ने बताया कि पूर्व से चली आ रंजिश के कारण आरोपितों ने सुनियोजित साजिश के तहत मेरे पुत्र की हत्या कर दी। चार आरोपित रिकू पर गोली चला रहे थे। जबकि, घटनास्थल के आसपास पांच अन्य आरोपित खड़े थे। स्थानीय पुलिस कुछ बताने से परहेज कर रही है। घटनास्थल से पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। पिस्टल व थ्री नॉट थ्री के 14 खोखा और एक पिलेट तथा सीसीटीवी कैमरे से वीडियो फुटेज पुलिस को मिला है। इसमें घटनास्थल पर ताबड़तोड़ फायरिग करते हुए दो बाइक पर सवार चार अपराधियों की तस्वीर सामने आई है। अपराधियों ने अपने हाथ में थ्री नॉट थ्री का पिस्तौल व पिस्टल ले रखा था। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने घटनास्थल पर रुककर कुछ देर तक अंधाधुंध फायरिग भी की। इसके बाद सभी हथियार लहराते हुए बाइक से ग‌र्ल्स हाई स्कूल की ओर आराम से भाग निकले। थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। आरोपितों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी