विद्यालयों में शैक्षणिक वातावरण मजबूत करने की जरूरत

शहर के तिरहुत एकेडमी विद्यालय में बुधवार को सेवानिवृत्त प्रभारी प्रधानाध्यापिका पदमा सिंह एवं डायट के व्याख्याता पद पर नियुक्त विद्यालय की शिक्षिका श्रुति कुमारी के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 12:32 AM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 12:32 AM (IST)
विद्यालयों में शैक्षणिक वातावरण मजबूत करने की जरूरत
विद्यालयों में शैक्षणिक वातावरण मजबूत करने की जरूरत

समस्तीपुर । शहर के तिरहुत एकेडमी विद्यालय में बुधवार को सेवानिवृत्त प्रभारी प्रधानाध्यापिका पदमा सिंह एवं डायट के व्याख्याता पद पर नियुक्त विद्यालय की शिक्षिका श्रुति कुमारी के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोनों शिक्षिकाओं को विद्यालय परिवार की ओर से फूल, माला, चादर एवं अन्य उपहार डॉ.कविता कुमारी एवं डॉ. राखी के द्वारा प्रदान किया गया। अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक एएच रहमानी ने की। संचालन वरीय शिक्षक डॉ. प्रमोद कुमार झा ने किया। कार्यक्रम के दौरान राम पुनीत ठाकुर तरुण ने विदाई गीत गाया। गोल्फ फील्ड रेलवे कॉलोनी उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य शाह जफर इमाम ने कहा कि तिरहुत एकेडमी जिले और राज्य के विद्यालयों में ऊंचा स्थान रखता है और इसको सजाने-संवारने और बेहतर बनाने में पदमा जी का बहुत सराहनीय योगदान रहा। उन्होंने शिक्षकों से विद्यालय की शैक्षणिक वातावरण को और अधिक मजबूत बनाने में मिलजुल कर काम करने की अपील की। उच्च माध्यमिक विद्यालय कर्पूरीग्राम के प्राचार्य धीरेंद्र मोहन मुकुल ने दोनों शिक्षिकाओं के उज्जवल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। मौके पर प्रधानाध्यापक भुवनेश्वर राम, मदन मोहन राय, राम विलास राय, शंकर प्रसाद साह, बलिराम शर्मा, राम उमेद ठाकुर, राम शंकर झा, वीरेंद्र झा, शिक्षक नीतीश कुमार, अशोक कुमार साह, सुषमा कुमारी, सीमा साह, इरशाद अहमद, कुमार अनुशीलन सहित अन्य उपस्थित रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन वरीय शिक्षक अरविद कुमार कर्ण ने किया। डायट में व्याख्याता पद पर हुई चयनित

पदमा सिंह लगभग ढ़ाई वर्षों तक विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका रहने के उपरांत पिछले वर्ष 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो गई थीं जबकि श्रुति कुमारी अंग्रेजी विषय की नियोजित शिक्षिका रहते हुए बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा डायट की व्याख्याता पद पर चुनी गई और वर्तमान में डायट हाजीपुर में प्रभारी प्राचार्या के रूप में कार्यरत हैं।

chat bot
आपका साथी