सम्मान पाने के लिए और संघर्ष करने की आवश्यकता : मंत्री

सम्मान पाने के लिए और संघर्ष करने की आवश्यकता है। आप अपने को पहचानिए। अपने को देश की मुख्य धारा से जुड़िए। गरीबी हटाने के लिए शिक्षा ग्रहण करनी होगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 11:16 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 11:16 PM (IST)
सम्मान पाने के लिए और संघर्ष करने की आवश्यकता : मंत्री
सम्मान पाने के लिए और संघर्ष करने की आवश्यकता : मंत्री

समस्तीपुर । सम्मान पाने के लिए और संघर्ष करने की आवश्यकता है। आप अपने को पहचानिए। अपने को देश की मुख्य धारा से जुड़िए। गरीबी हटाने के लिए शिक्षा ग्रहण करनी होगी। उक्त बातें खान एवं भूतत्व मंत्री जनक राम ने कहीं। वे शनिवार को जीएमआरडी कॉलेज मोहनपुर के मैदान में आयोजित संत रविदास जयंती समारोह में महादलित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। अध्यक्षता डॉ. मुकेश राम ने की। संचालन नवल किशोर राम एवं शिव प्रसाद राम ने किया। स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि रविदास के सिद्धांतों को अपनाकर ही समरस समाज की नींव स्थापित कर सकते हैं। जिप अध्यक्ष प्रेमलता ने रविदास को महान भक्त के साथ महाकवि बताया। पूर्व विधायक अजय कुमार बुलगानीन ने रविदास को समरस समाज का महानायक कहा। कार्यक्रम को भंते सत्यानंद महाथेरो, कमलकान्त राय, जितेन्द्र चौहान, मनोज कुमार सिंह, मिथिलेश झा, महेश राय, अमन कुमार, संजय राम, महेश्वर राय ने संबोधित करते हुए कहा कि संत रविदास गृहस्थ जीवन जीते हुए सन्यास धर्म को बखूबी निभाया था। मंत्री को विनोद राम द्वारा एक मांग -पत्र सौंपा गया, जिसमें रविदास धर्मशाला का कार्य प्रारंभ करवाने, आंबेडकर पुस्तकालय बनाने, महादलित बस्तियों को संपर्क पथ से जोड़ने के लिए सड़क बनवाने जैसी प्रमुख मांग शामिल है। इस अवसर पर जादूगर सोनू सरकार की कलाकारी आकर्षण का केन्द्र रही। चन्दन व्यास के संगीत में रैदास के भजन - गुरु मिलिया रैदास जी, दीन्ही ग्यान की गुटकी भक्ति रस में सराबोर करने के लिए पर्याप्त रही। निकटवर्ती गांवों की झांकियों को आयोजन समिति द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सोमनाथ राम, शिवप्रसाद राम, अनिता देवी, अशोक राम, आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी