नत्थुद्वार पंचायत के मुखिया की कोरोना से मौत

खानपुर प्रखंड की नत्थूद्वार पंचायत के मुखिया महबूब आलम की कोरोना से मौत हो गई। वे पिछले दस दिनों से कोरोना से जंग लड़ रहे थे। रविवार की रात्रि उनके निधन का समाचार मिलते ही पंचायत के लोगों में शोक की लहर छा गई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 12:38 AM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 12:38 AM (IST)
नत्थुद्वार पंचायत के मुखिया की कोरोना से मौत
नत्थुद्वार पंचायत के मुखिया की कोरोना से मौत

समस्तीपुर । खानपुर प्रखंड की नत्थूद्वार पंचायत के मुखिया महबूब आलम की कोरोना से मौत हो गई। वे पिछले दस दिनों से कोरोना से जंग लड़ रहे थे। रविवार की रात्रि उनके निधन का समाचार मिलते ही पंचायत के लोगों में शोक की लहर छा गई है। बताया जाता है कि दस दिन पहले सर्दी, खांसी, बुखार के लक्षण के बाद उन्होंने कोरोना की जांच कराई थी। जांच में पॉजिटिव पाया गया था। परिवार के लोगों द्वारा उन्हें निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। इस दौरान स्थिति बिगड़ते देख उन्हें बेहतर इलाज के लिए रविवार को सदर अस्पताल में ले जाया गया। कितु रात में इलाज के दौरान हीं उनकी मौत हो गई। महज 23 वर्ष की उम्र में ही वे पंचायत के मुखिया बनकर लोगों की पांच साल से सेवा कर रहे थे। अपने काम से वे पंचायत में बेहतर छवि बना रखी थी। उनके निधन पर बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सैय्यद शाहनवाज हुसैन, विधासभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, विधायक अशोक कुमार मुन्ना, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी गौरी कुमारी, सीओ राजन कुमार, दिवाकर, थानाध्यक्ष दिल कुमार भारती, जिलापार्षद स्वर्णिमा सिंह,प्रियंका कुमारी, उप प्रमुख धर्मेंद्र कुमार, समाजसेवी सुरेंद्र कुमार सिंह, मुखिया संघ की अध्यक्ष अमल भारती, मुखिया सूरज नायक, दीपक झा, सिनोध राम, रीता देवी, सुदामा देवी, मंजू देवी, उषा देवी, रेणु यादव, रविन्द्र प्रसाद सिंह, राम बालक सहनी, संजीव कुमार चौधरी, प्रदीप महतो, रमेश मांझी, ब्रजनंदन राय उर्फ टूना जी, शुभद्रा देवी, कंचन कुमारी, प्रकाश कुमार, पूर्व मुखिया शब्बीर हैदर, शिव नारायण राय, डॉ लालबाबू, मो0 कलाम खान आदि ने शोक जताया है।

chat bot
आपका साथी