विधायक ने किया बैंडमिटन कोर्ट का उद्घाटन

दलसिंहसराय में आरबी कॉलेज के इनडोर स्टेडियम में विधायक आलोक कुमार मेहता ने बैडमिटन कोर्ट का उद्घाटन किया। साथ ही ओपन जिम के निर्माण की नींव रखी। वही 12 स्पोर्ट क्लब में से 6 के बीच किट का वितरण किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 11:48 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 11:48 PM (IST)
विधायक ने किया बैंडमिटन कोर्ट का उद्घाटन
विधायक ने किया बैंडमिटन कोर्ट का उद्घाटन

समस्तीपुर । दलसिंहसराय में आरबी कॉलेज के इनडोर स्टेडियम में विधायक आलोक कुमार मेहता ने बैडमिटन कोर्ट का उद्घाटन किया। साथ ही ओपन जिम के निर्माण की नींव रखी। वही 12 स्पोर्ट क्लब में से 6 के बीच किट का वितरण किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ.दिलीप कुमार की मौजूदगी में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि खेल से इंसान का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। जब तक इंसान शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं होगा तब तक स्वस्थ समाज, स्वस्थ राष्ट्र की कल्पना बेमानी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष आलोक गुप्ता ने की। संचालन खेल पदाधिकारी डॉ दीपनारायण पासवान ने किया। मौके पर चंदन प्रसाद, नंदकिशोर महतो, प्रखंड अध्यक्ष मो. जाबिर हुसैन, महेंद्र कुमार, सूरज दास, सुरेन्द्र राय, विकास कुमार खन्ना, बंटी खां, प्रियवंत चौधरी, अनुराग राउत, नवीन कुमार राय, डॉ राजकिशोर राम, उमेश रामप्रकाश, अमन पंकज भारती, हेमलता कुमारी, मनीषा कुमारी, राम उदय राय, कैलाश राय, नितिन यादव, अशोक सिंह, शशिरंजन, बीरेंद्र दास, प्रमोद राय, प्रभुनारायण राय, सूरज पाठक, प्रमोद दास, सिकंदर पाठक प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी