समस्तीपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में भारत बंद का दिखा मिलाजुला असर

विभिन्न मुद्दों को लेकर विपक्षी दल के द्वारा आहूत बंद का पटोरी में भी असर देखा गया। लोग सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी कर रहे थे तथा दुकानदारों से अपील कर रहे थे कि वह केंद्र सरकार की गलत नीतियों के विरुद्ध दुकान को बंद रखें। राष्ट्रीय जनता दल जन अधिकार पार्टी वामपंथी दलों सहित महागठबंधन के अनेक घटक दलों के द्वारा बंद को सफल बनाने के लिए प्रदर्शन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 11:41 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 11:41 PM (IST)
समस्तीपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में भारत बंद का दिखा मिलाजुला असर
समस्तीपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में भारत बंद का दिखा मिलाजुला असर

समस्तीपुर । विभिन्न मुद्दों को लेकर विपक्षी दल के द्वारा आहूत बंद का पटोरी में भी असर देखा गया। लोग सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी कर रहे थे तथा दुकानदारों से अपील कर रहे थे कि वह केंद्र सरकार की गलत नीतियों के विरुद्ध दुकान को बंद रखें। राष्ट्रीय जनता दल, जन अधिकार पार्टी, वामपंथी दलों सहित महागठबंधन के अनेक घटक दलों के द्वारा बंद को सफल बनाने के लिए प्रदर्शन किया गया। पूर्व विधायक तथा जाप के नेता अजय कुमार बुलगानीन, सूर्यनारायणन सहनी, अनिता राय, सुरेश राय, राम शंकर, आदित्य रंजन, रणधीर कुमार, देवानंद कुमार, माकपा नेता अनिमेष कुमार, रामईश्वर राम, भोला प्रसाद दिवाकर, जितेंद्र राय, हलधर राय, राजीव राय, वीरचंद्र राय, संतोष कुमार, वकील साह, अवधेश कुमार, फूल मोहम्मद आदि शामिल होकर आंदोलन किया।

मोहिउद्दीननगर,संस:भारत बंद का असर दिखा। राजद, कांग्रेस,वामदल सहित अन्य विपक्षी दलों ने इसमें भाग लिया। मदुदाबाद चौक, मो0 नगर बजार, हनुमाननगर सहित मुख्य पथों को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया। राजद के प्रदेश के नेता जवाहर लाल राय,माकपा के मनोज कुमार सुनील, कांग्रेस के अविनाश झा, रामदयाल सिंह,राजद के मो. बरसाती, दिनेश राय, अरुण यादव,राममोहन राय आदि शामिल रहे।

दलसिंहसराय, संस : दलसिंहसराय में महागठबंधन के राजद, कांग्रेस और वामदलों के कार्यकर्ताओं ने एनएच 28 को सरदारगंज चौक के जाम कर आवागमन बाधित किया। सुबह दस बजे से यह जाम किया गया। इसमें मुख्य रूप से राजद के नंदकिशोर महतो, चंदन प्रसाद, जाबिर हुसैन, राज दीपक, महेंद्र कुमार, सुरेंद्र राय, प्रमोद राय, राम उदय राय, संजय महतो, पुंजय कुमार, निरंजन चौरसिया, कामिनी देवी, गीतांजलि, हरिशंकर राय, विष्णु कुमार, सन्नी सम्राट, मो. दाऊद, कांग्रेस के सत्यनारायण सिंह, उदयकेतु चौधरी, फैज अहमद फैज, शंकर साह, मो. असलम, सीपीएम के विधानचंद्र, नीलम देवी, महेंद्र सिंह, रामसेवक राय, रूबी देवी, रामनारायण सिंह, सीपीआईएम के शंभू कुमार चौधरी, राम विलास शर्मा, शंकर राम, मो. उस्मान, अशोक रजक, श्याम पंडित आदि शामिल थे।

वारिसनगर,संस : बिहार कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर में भारत बंद का असर रहा। श्रमिक संघ, मोटिया पोलदारो के साथ जुलूस निकालकर सभी दुकानों को बंद कराया। नेतृत्व श्रमिक महासचिव आनंदीलाल राय, श्रमिक नेता जीवछ पासवान, खेग्रामस प्रखंड सचिव उमेश महतो ने किया।

मोहनपुर, संस : भारत बंद का असर मोहनपुर में भी दिखा। दिन के करीब नौ बजे से बारह बजे तक पूर्व विधायक डा एज्या यादव व राजद के प्रदेश महासचिव अशोक कुमार राय के नेतृत्व में राजद कार्यकत्र्ताओं ने मोहनपुर के पत्थरघाट चौक पर महनार-मोहिउद्दीन नगर पथ को जाम कर दिया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष प्रेम राय,दिनेश राय, महेश्वर राय, गणेश राय ,वीरेंद्र राय ,मधुकेश कुमार, अतुल कुमार ,दिलीप ठाकुर, दीपक पासवान समेत अन्य कार्यकत्र्ता थे।

बिथान, संस : थाना चौक के समीप सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इससे बिथान-हसनपुर, बिथान- ठठेरवा और बिथान-बखरी मुख्य सड़क मार्ग पर घंटों यातायात बाधित रहा। भाकपा माले, भाकपा, माकपा, कांग्रेस, राजद समेत महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने इसमें हिस्सा लिया। मौके पर रामदयाल भारती, प्रयाग चंद्र मुखिया, राजेंद्र प्रसाद सिन्हा, लक्ष्मी कुमार निराला, श्रवण यादव, शब्बीर हैदर उर्फ चांद बाबू, रामचंद्र यादव, अरविद प्रकाश, विद्यासागर पटेल, सुनील मुखिया, अरविद यादव, विपिन कुमार, चमरु यादव, सुशील महतो, एतवारी मुखिया, लाल बहादुर यादव, राजकुमार यादव, तारनी प्रसाद सिंह, रजनीश कुमार आदि उपस्थित रहे।

रोसड़ा,संस: संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आहूत भारत बंद का रोसड़ा में मिलाजुला असर देखा गया। दिन के करीब 11बजे सड़क पर उतरे बंद समर्थक कार्यकर्ताओं ने महावीर चौक पर एसएच 55 को जाम कर यातायात बाधित कर दिया। जिसके कारण करीब 15 मिनट तक चौराहे पर जाम की स्थिति बनी रही। तत्पश्चात मोर्चा का बैनर एवं वामपंथी झंडा लहराते बंद समर्थक जुलूस के शक्ल में शहर का भ्रमण भी किया। पूरे दिन बाजार खुले रहने के साथ-साथ यातायात भी चालू रहा। वहीं दूसरी ओर स्थानीय रोसड़ा बस पड़ाव में बंद को ले सन्नाटा नजर आ रहा था। स्टैंड कर्मियों के अनुसार बंद के कारण महज एक दो बसों का ही परिचालन हुआ है। इधर वाम दलों के कार्यकर्ता सरकार द्वारा लागू किए गए तीन कृषि कानूनों को काला कानून की संज्ञा देते हुए इसे वापस लेने की मांग कर रहे थे। आंदोलन का नेतृत्व सईद अंसारी कर रहे थे। मौके पर भाकपा नगर सचिव लक्ष्मण पासवान, छात्र नेता गौरव कुमार, मोहम्मद अखलाक, नागेंद्र महतो, टुनटुन पासवान, मोहम्मद नवाब, अजब लाल महतो, दिलीप कुमार, शैलेश कुमार, चंदन कुमार, शंभू पासवान, मोहम्मद मुर्तजा, देवन दास ,साहेब शर्मा ,लालबाबू एवं राम उदित शर्मा आदि शामिल थे।

बंद के समर्थन में सड़क जाम मोरवा संस : प्रखंड के विक्रमपुर चौक पर एनएच 322 को राजद कार्यकर्ताओं द्वारा जाम करते हुए भारत बंद का समर्थन किया गया। कार्यकर्ताओं द्वारा किसानों के चल रहे आंदोलन की मांग पूरी नहीं करने के विरोध में विपक्षी दलों के आह्वान पर राजद कार्यकर्ताओं के सड़क जाम को माले एवं अन्य दलों के कार्यकर्ताओं ने भी समर्थन दिया। केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी भी की गई।इसका नेतृत्व विनोद राम, कर्पूरी ठाकुर, मुन्ना कुमार यादव, दिनेश चौधरी,अजय साह आदि ने किया।

chat bot
आपका साथी