समस्तीपुर में बंद का मिलाजुला असर, जगह-जगह सड़क जाम से राहगीर हलकान

तीन नए कृषि कानून मंहगाई बिजली विधेयक व श्रम कानून में संशोधन के खिलाफ महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने रविवार को सरकार के खिलाफ जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शहर में प्रतिरोध मार्च निकाला। ओवरब्रिज चौराहा के निकट समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग को जाम कर धरना दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 11:43 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 11:43 PM (IST)
समस्तीपुर में बंद का मिलाजुला असर, जगह-जगह सड़क जाम से राहगीर हलकान
समस्तीपुर में बंद का मिलाजुला असर, जगह-जगह सड़क जाम से राहगीर हलकान

समस्तीपुर । तीन नए कृषि कानून, मंहगाई, बिजली विधेयक व श्रम कानून में संशोधन के खिलाफ महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने रविवार को सरकार के खिलाफ जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शहर में प्रतिरोध मार्च निकाला। ओवरब्रिज चौराहा के निकट समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग को जाम कर धरना दिया। केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नेताओं ने दोनों सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। शहर के मालगोदाम चौक से माकपा विधायक अजय कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और पोस्टर- बैनर के साथ शहर में प्रतिरोध मार्च निकाला। इसके अलावे इनौस, ऐपवा, किसान महासभा, खेग्रामस, एक्टू, इंसाफ मंच, मनरेगा मजदूर सभा, निर्माण मजदूर यूनियन समेत अन्य अनुषांगिक संगठनों के द्वारा संयुक्त रुप से प्रतिरोध मार्च निकाला गया। माले जिला सचिव प्रो. प्रो. उमेश कुमार, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अबू तमीम और राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी के नेतृत्व में प्रतिरोध मार्च निकाला। प्रदर्शनकारी एकजुट होकर ओवरब्रिज चौराहा के निकट समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए माकपा विधायक अजय कुमार ने कहा कि सरकार ने अभी तक काले कृषि कानून को वापस नहीं लिया है। सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। राजद जिलाध्यक्ष राजेंद्र सहनी ने कहा कि केन्द्र सरकार की नीतियां पूंजीपतियों के पक्ष में है। भाकपा माले जिला सचिव उमेश कुमार ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के निजीकरण, श्रम कानून में संशोधन के खिलाफ विरोध जताया। कहा कि अलोकतांत्रिक तरीके से कारपोरेट जगत को लाभ पहुंचाने के लिए गरीब, किसान, मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। आइसा जिला सचिव सुनील कुमार ने कहा कि सरकारी की नीतियों के चलते बेरोजगारी का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। मौके पर पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती, सदानंद झा, हरिश्चंद्र राय, राकेश ठाकुर, अजय कुमार राय, राजेश्वर महतो, युवा कांग्रेस के अखलाकुर रहमान, अबू तनवीर, डोमन राय, बालमुकुंद राय, कामेश्वर पासवान, परमानंद मिश्र, कृष्ण कुमार राय, विनोद राय, अनिल तिवारी, आइसा कमेटी के जितेन्द्र सहनी, अभिषेक कुमार, अनिल कुमार, रणधीर कुमार, अफरीदी, महफूज, दीपक कुमार, राहुल कुमार, सतीश कुमार, माकपा के जिला सचिव रामाश्रय महतो, भाकपा जिला सचिव सुरेन्द्र कुमार मुन्ना, सुरेन्द्र कुमार, एक्टू नेता डॉ. एसएम असगर इमाम, कारिख, रिजवान सितारे, हुसैन गब्बर, जीवछ पासवान, उपेंद्र राय, रामचंद्र पासवान, बंदना सिंह, दिनेश कुमार, सत्यनारायण महतो, ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, प्रभात रंजन गुप्ता, राम प्रकाश यादव, रधुनाथ राय समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। --------------------------------------

महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने ओवरब्रिज के निकट सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान शहर में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग में वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसके अलावे ताजपुर रोड, फुट ओवरब्रिज समेत मुख्य मार्गों में जाम की स्थिति बनी रही। करीब तीन घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। ट्रैफिक जाम में फंसे लोग तेज धूप व उमस से बिलबला उठे। राहगीरों को काफी कठिनाई हुई।

chat bot
आपका साथी