विवाहिता को गला दबाकर मार डाला

समस्तीपुर। थाना क्षेत्र के शिवनाथपुर गांव में शुक्रवार को दहेज लोभियों ने मिलकर एक विवाहिता

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 12:11 AM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 12:11 AM (IST)
विवाहिता  को गला दबाकर मार डाला
विवाहिता को गला दबाकर मार डाला

समस्तीपुर। थाना क्षेत्र के शिवनाथपुर गांव में शुक्रवार को दहेज लोभियों ने मिलकर एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। पुत्री वीणा कुमारी की मृत्यु की सूचना पाकर दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के यमुनाटांड़ से पहुंचे पिता राम प्रवेश महतो को भी जलाकर मार डालने की धमकी तक दे डाली। मृतका के पिता के साथ पहुंचे ग्रामीणों और शिवनाथपुर के अगल-बगल के लोगों ने बीच बचाव किया। इसके उपरांत मृतका के पिता स्थानीय थाना पहुंचकर लिखित रुप से एक आवेदन दिया है। जिसमें कहा है कि शुक्रवार सुबह उसकी पुत्री की मृत्यु हो जाने की सूचना मिली। वह अपनी पुत्री के घर शिवनाथपुर पहुंचा तो देखा कि उसकी पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। मृतका के गले पर काला धब्बा बना हुआ है। ससुरालवालों से पूछा कि आपलोग ऐसा जुल्म क्यों किए हैं? इसी बात पर मदन सिंह, राम नरेश सिंह और श्यामा देवी सभी मिलकर मारने दौड़ा और बोला पुत्री के साथ हीं तुमको भी जला देंगे, नहीं तो भागो। साथ आए ग्रामीणों और शिवनाथपुर के अगल-बगल के लोगों द्वारा बीच बचाव हुआ और अपना जान बचाकर थाने आया। आवेदन में कहा है कि 4 माह पूर्व उसकी पुत्री को ससुराल वालों द्वारा कहा गया था कि अपने पिता के यहां से दो लाख रुपये मांगकर लाओ। नहीं तो बच्चा और उसे मारकर पचा देंगे। मृतका का पिता समाधान के लिए आया। मगर, वे लोग नहीं माने। पुत्री को 3 वर्ष की लड़की और 5 माह का लड़का होना बताया है। साथ हीं दावा करते हुए कहा है कि उक्त तीनों लोग मिलकर उसकी पुत्री की हत्या गला दबाकर की है। यह आशंका जताया है कि उसकी पुत्री के दोनों बच्चे को भी हत्या कर सकता है। थानाध्यक्ष कृष्णचंद्र भारती ने बताया कि शव को अन्त्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद हीं कुछ कहा जा सकता है।

chat bot
आपका साथी