दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, पति सहित छह आरोपित

उजियारपुर थाना क्षेत्र की चांदचौर मध्य पंचायत के चांदचौर डीह में शनिवार की सुबह एक विवाहिता की हत्या उसके पति सास एवं देवर आदि ने मिलकर कर दी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Dec 2020 12:03 AM (IST) Updated:Sun, 27 Dec 2020 12:03 AM (IST)
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, पति सहित छह आरोपित
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, पति सहित छह आरोपित

समस्तीपुर । उजियारपुर थाना क्षेत्र की चांदचौर मध्य पंचायत के चांदचौर डीह में शनिवार की सुबह एक विवाहिता की हत्या उसके पति, सास एवं देवर आदि ने मिलकर कर दी। इस संबंध में विवाहिता के पिता वैशाली जिला अंतर्गत जंदाहा थाना क्षेत्र के डीह बिचौली निवासी सीताराम महतो ने अपनी पुत्री की हत्या दहेज के लिए करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के छह लोगों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है। घटना में पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम के बाद घटना की छानबीन में जुट गई है। थानाध्यक्ष को दिए आवेदन में मृतका के पिता ने कहा है कि उनकी पुत्री पिकी देवी की शादी हिदू रीति रिवाजों से उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर डीह निवासी स्व. रामजतन महतो के पुत्र मुकेश महतो से हुई थी। शादी में उपहार स्वरूप 60 हजार रुपये के जेवर और खर्च के लिए एक लाख नकदी दिया था। परंतु शादी के कुछ समय बाद उसके पति मुकेश, सास पार्वती देवी के अलावा पति के भाई पप्पू महतो, राजा महतो, पप्पू महतो की पत्नी वीणा देवी ने मिलकर उनकी पुत्री से दो लाख रुपये की मांग करने लगे। उक्त लोग रुपये नहीं देने पर जान से मार देने की धमकी भी दिया करते थे। शनिवार की सुबह उन्हें सूचना मिली कि उनकी पुत्री की मृत्यु हो गई है। जब वे अपने परिजन के साथ चांदचौर डीह पहुंचा तो देखा मेरी पुत्री मृत थी। उन्होंने कहा कि मेरी पुत्री को ससुराल के लोगों ने जान से मार दिया है। थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार ने कहा कि मृतका के ससुराल के लोगों ने जहर खाकर महिला द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं मृतका के मायके वालों ने दहेज के लिए उसकी हत्या कर देने की शिकायत की गई है। पुलिस दोनों पक्षों से मिली जानकारी पर मामले की छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी