मौसम के बदलते परिवेश में वैज्ञानिक पद्धति से खेती सुझाव

शिवाजीनगर प्रखंड की भटौरा पंचायत के किसान भवन कटघारा में शुक्रवार को किसान चौपाल का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Nov 2019 11:32 PM (IST) Updated:Fri, 22 Nov 2019 11:32 PM (IST)
मौसम के बदलते परिवेश में वैज्ञानिक पद्धति से खेती सुझाव
मौसम के बदलते परिवेश में वैज्ञानिक पद्धति से खेती सुझाव

समस्तीपुर। शिवाजीनगर प्रखंड की भटौरा पंचायत के किसान भवन कटघारा में शुक्रवार को किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को मौसम के बदलते परिवेश में वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने का सुझाव दिया गया। कार्यक्रम में प्रखंड कृषि पदाधिकारी द्वारा जैविक खेती बीज ग्राम, जीरो टिलेज, कृषि यंत्रीकरण अपनाने के लिए सुझाव दिया। किसान चौपाल की अध्यक्षता मुखिया शुभ काला देवी ने की मौके पर बीईओ अवधेश कुमार, एटीएम सुशील कुमार कुशवाहा, रमेश प्रसाद सिंह, बलराम सिंह, रामबहादुर मंडल, गौरी शंकर, विजय कुमार सिंह सहित अन्य किसानों ने भाग लिया। विभूतिपुर, संस : प्रखंड के विभूतिपुर उत्तर पंचायत अन्तर्गत माधोपुर गांव में शुक्रवार को किसान चौपाल का आयोजन किया गया। अध्यक्षता स्थानीय मुखिया गीता देवी और संचालन किसान सलाहकार प्रेमचंद्र सिंह ने की। चौपाल में उत्पादन वृद्धि एवं खाद्यान्न सुरक्षा पर विशेष रूप से जानकारी किसानों को दिया। साथ ही, राज्य और केन्द्र सरकार द्वारा किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई। मौके पर कृषि समन्वयक कैलाश सहनी, भगवती चरण, नंद किशोर, मनीषा देवी, विजय कुमार, रमेश महतो, जीवछ राम, उपेन्द्र पासवान, वीरेंद्र कुमार, लुटन महतो, दीपक कुमार साह, पवन कुमार सिंह, संजय राय, परमानंद साह, पवन कुमार समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी