गुरु पूर्णिमा पर की गई पूजा अर्चना, लिया आर्शीवाद

कल्याणपुर प्रखंड के कालाजार परिसर के निकट स्थित राम जानकी मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर श्रीश्री 108 कमलाकांत शरण जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 11:36 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 06:08 AM (IST)
गुरु पूर्णिमा पर की गई पूजा अर्चना, लिया आर्शीवाद
गुरु पूर्णिमा पर की गई पूजा अर्चना, लिया आर्शीवाद

समस्तीपुर। कल्याणपुर प्रखंड के कालाजार परिसर के निकट स्थित राम जानकी मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर श्रीश्री 108 कमलाकांत शरण जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भक्तिभाव के सथ पूजा अर्चना की गई। एवं भजन आरती के साथ भंडारा का भी आयोजन किया गया। वहीं दूसरी ओर संस्कृत विकास संस्थान बासुदेवपुर श्रीकृष्ण शक्ति पीठ के आचार्य प्रो. युगल किशोर झा के शिष्यों ने उनकी पूजा अर्चना कर आर्शीवाद प्राप्त किया। एक संगोष्ठी का भी आयोजन हुआ। संगोष्ठी में गुरु की महत्ता पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री विक्रांत कुमार ने कहा कि गुरु का स्थान गोविद से भी ऊपर है। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु की पूजा अर्चना की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। इस मौके पर कई शिक्षाविद मौजूद थे। सोमनाहा ओझा टोल स्थित क्रिया योग आश्रम ने अमरेश झा शास्त्री को शिष्यों ने पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। वही अद्वैत क्रिया योग आश्रम में अवकाश प्राप्त जितवारिया उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक सूर्या बाबा की पूजा अर्चना की गई। हरिशंकर झा, आलोक साह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी