सामुदायिक रसोईघर संचालन में कुव्यवस्था उजागर

विभूतिपुर प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय सिघियाघाट परिसर में संचालित सामुदायिक किचन का औचक निरीक्षण प्रखंड प्रमुख निर्मला किशोर ने बुधवार को किया। निरीक्षण के दौरान परिसर में भोजन कर रहे लोगों से उन्होंने बातचीत की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Jun 2021 12:06 AM (IST) Updated:Thu, 03 Jun 2021 12:06 AM (IST)
सामुदायिक रसोईघर संचालन में कुव्यवस्था उजागर
सामुदायिक रसोईघर संचालन में कुव्यवस्था उजागर

समस्तीपुर । विभूतिपुर प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय सिघियाघाट परिसर में संचालित सामुदायिक किचन का औचक निरीक्षण प्रखंड प्रमुख निर्मला किशोर ने बुधवार को किया। निरीक्षण के दौरान परिसर में भोजन कर रहे लोगों से उन्होंने बातचीत की। उनसे खानपान की गुणवत्ता के साथ यहां सुबह - शाम नियमित भोजन प्रबंध की जानकारी ली। केंद्र प्रभारी सह राजस्व कर्मचारी अरुण कुमार झा, सहयोगी कर्मी शिक्षक राकेश कुमार, अजीत कुमार पासवान और नवीन कुमार से मेनू उपलब्ध कराने को कहा गया। सभी ने अंचलाधिकारी स्तर से कोई मेनू उपलब्ध नहीं कराने की बातें कही। इसके बाद विभिन्न पंजियों का संधारण नहीं किए जाने पर प्रखंड प्रमुख बिफर गई। केंद्र प्रभारी और सहयोगी कर्मियों की उपस्थिति व भोजन कर रहे लोगों की संख्या पंजी दुरुस्त नहीं पाई गई। उन्होंने इस व्यवस्था में जल्द सुधार लाने को कहा। प्रमुख ने किचन भंडारण कक्ष का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आवश्यक निर्देश देते हुए व्यवस्था को अविलंब दुरुस्त करने की बातें कही। मौके पर भाजपा नेता कृष्णदेव प्रसाद सिंह, प्रखंड आत्मा सदस्य मनोज कुमार और समाजसेवी श्याम किशोर कुशवाहा आदि मौजूद रहे। इधर, प्रखंड प्रमुख ने पंसस भवन स्थित अपने कक्ष में व्यक्तिगत रूप से अंचलाधिकारी को भी बुलवाया। कोरोना काल में गरीबों के लिए सरकार द्वारा की गई भोजन की व्यवस्था में कोताही नहीं बरतने की बातें कही। पूछे जाने पर अंचलाधिकारी आदित्य बिक्रम ने बताया कि दो दिनों के भीतर सारी व्यवस्था दुरुस्त कर ली जाएगी। प्रवासियों समेत गरीबों के लिए लगातार दिन में दो बार भोजन की व्यवस्था की जा रही है।

chat bot
आपका साथी