मकर संक्रांति पर चूड़ा-दही भोज का हुआ आयोजन

रोसड़ा में मकर संक्रांति के अवसर पर शहर से गांव तक जगह-जगह चूड़ा दही भोज का आयोजन किया गया। नगर भाजपा के तत्वाधान में स्थानीय सुड़ी समाज विवाह भवन परिसर में आयोजित भोज में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 12:05 AM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 12:05 AM (IST)
मकर संक्रांति पर चूड़ा-दही भोज का हुआ आयोजन
मकर संक्रांति पर चूड़ा-दही भोज का हुआ आयोजन

समस्तीपुर । रोसड़ा में मकर संक्रांति के अवसर पर शहर से गांव तक जगह-जगह चूड़ा दही भोज का आयोजन किया गया। नगर भाजपा के तत्वाधान में स्थानीय सुड़ी समाज विवाह भवन परिसर में आयोजित भोज में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश कुमार झा एवं डॉ गौरी शंकर प्रसाद सिंह ने उतरायण सूर्य की ऊष्मा से कार्यकर्ताओं को ऊर्जान्वित होने की अपील की। पार्टी नगर अध्यक्ष मोहन पटवा की अगुवाई में उक्त सह भोज कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ शिवव्रत महतो, राजेश साह, कृष्ण कुमार झा, शैलेंद्र झा, पंकज सिंह, धीरज पूर्वे, अनिल दास, मोनू सिंह, मनीष रजक, गौतम झा, मोकीमा खातून, चंदा देवी, सरिता देवी, विशंभर पुर्वे, श्याम नारायण मिश्र, मनीष रजक, विजय कुमार निराला एवं मनोज झा समेत काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। वहीं शहर के कटहरबन्नी मोहल्ला में युवा नेता प्राणेश ठाकुर द्वारा सहभोज का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के कई वार्ड पार्षद एवं राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ता समेत सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा शहर एवं गांव में कई स्थानों पर गुरुवार को मकर संक्रांति के अवसर पर शुभ रात्रि भोज का आयोजन किया गया ।

कल्याणपुर,संस : प्रखंड क्षेत्र के गांव घरों के लोगों ने मकर संक्रांति के अवसर पर सुबह स्नान कर दान किया। तिल, चावल, गुड़, केला का प्रसाद चढाकर उसे बांटा गया। फुलहारा गांव के नरसिंह स्थान भगवान में रामाधार ठाकुर सहित अन्य पुजारियों ने लावा बतासा, लड्डू चढ़ाकर नरसिंह भगवान की पूजा अर्चना की। अजना शिव मंदिर प्रांगण में सबौर कृषि महाविद्यालय के अवकाश प्राप्त प्राध्यापक डॉ विजय कुमार शर्मा ने बच्चों को चुरा दही तिलवा का भोज खिलाया। मौके पर पीरा के डब्लू कुमार ने रामचंद्र फौजी की उपस्थिति में 100 से अधिक लोगों के बीच कंबल का वितरण किया।

chat bot
आपका साथी