मास्क निर्माण कर रोजगार के साथ कोरोना काल में मदद भी कर रहीं जीविका दीदियां

कोरोना वायरस के बढते प्रभाव को मास्क पहनकर ही रोका जा सकता है। लेकिन इतने लोगों को जल्दी मास्क भी उपलब्ध कराना है। ऐसे जीविका दीदियों को यह जिम्मेवारी दी गई है कि वे ज्यादा से ज्यादा मास्क का निर्माण करें।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 12:53 AM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 12:53 AM (IST)
मास्क निर्माण कर रोजगार के साथ कोरोना काल में मदद भी कर रहीं जीविका दीदियां
मास्क निर्माण कर रोजगार के साथ कोरोना काल में मदद भी कर रहीं जीविका दीदियां

समस्तीपुर । कोरोना वायरस के बढते प्रभाव को मास्क पहनकर ही रोका जा सकता है। लेकिन इतने लोगों को जल्दी मास्क भी उपलब्ध कराना है। ऐसे जीविका दीदियों को यह जिम्मेवारी दी गई है कि वे ज्यादा से ज्यादा मास्क का निर्माण करें। विभाग के पदाधिकारियों के निर्देश पर जीविका दीदी इसमे जुटी हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि एक ओर जहां आमलोगों को मास्क उपलब्ध करार कोरोना से बचाव में वह सहायक बन रही हैं, वहीं दूसरी ओर लॉकडाउन में उन्हें काम भी मिल गया है। जिससे कुछ अर्थोपार्जन भी हो जाएगा। सरकारी या गैरसरकारी स्तर पर जीविका दीदियां मास्क तैयार कर उपलब्ध कराती हैं। जीविका के माध्यम से सूती कपड़े का डबल लेयर वाली मास्क 15 रुपये प्रति पीस के दर से बेची जाती है। जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक रजनीश कुमार सिंह ने बताया कि उजियारपुर प्रखंड की बिरनामा तुला, बेलारी तथा परोरिया ग्राम पंचायत से 52 हजार 4 सौ रुपये का मास्क की डिमांड की गई है। जिसकी आपूर्ति के लिए गावपुर तथा रायपुर के 70 दीदियों के समूह को मास्क बनाने के कार्य में लगाया गया है। परियोजना प्रबंधक ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान आजीविका के लिए जीविका से जुड़ी महिलाओं को रोजगार का अवसर प्रदान किया जा रहा है, ताकि गरीब परिवार को आर्थिक परेशानी से बचाव किया जा सके। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सैनिटाइजर का कराया छिड़काव

उजियारपुर प्रखंड के सातनपुर, बहदुरा आदि गांव के मुस्लिम टोला में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोरोना से सुरक्षा हेतु सैनिटाइजर का छिड़काव करवाया। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री सह स्थानीय सांसद नित्यानंद राय के सौजन्य से छिड़काव वाहन से गांव को सैनिटाइज किया गया। मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता रुमान अहमद साबरी, मो शौकत, मो महफूज, मो. एकबाल, शहवाज सईद, आमीर अमीन आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी