भूमि विवाद में चली 10 राउंड से अधिक गोली

पटोरी थाना क्षेत्र के हेतनपुर गांव में चली गोली में एक निर्दोष महिला बुरी तरह जख्मी हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 05:59 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 09:03 PM (IST)
भूमि विवाद में चली 10 राउंड से अधिक गोली
भूमि विवाद में चली 10 राउंड से अधिक गोली

समस्तीपुर। पटोरी थाना क्षेत्र के हेतनपुर गांव में चली गोली में एक निर्दोष महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। महिला की पहचान हेतनपुर निवासी स्वर्गीय कुशेश्वर राय की पत्नी दर्पण कुंवर (65) के रूप में की गई है। जख्मी हालत में महिला को चिकित्सा के लिए पटना भेज दिया गया है। इस संबंध में पुत्र अरविद राय ने पटोरी थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करवाई है। दर्ज प्राथमिकी में 14 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। एफआईआर के अनुसार पड़ोस में भूमि विवाद के क्रम में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो रही थी। हल्ला सुनकर दर्पण कुंवर अपने घर से बाहर निकली तो एक पक्ष के लगभग 20 लोग हाथ में बंदूक, पिस्तौल, लाठी, भाला लेकर दूसरे पक्ष के लोग से भिड़ गए। दूसरे पक्ष के लोग भी कई लोगों के साथ वहां पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच गोलियां चलने लगीं लगभग 10 राउंड गोली चलाई गई। इसमें से एक गोली दर्पण की पेट में लगी। महिला जख्मी होकर वहीं गिर गई। जब आसपास के लोग काफी संख्या में जमा हुए तो दोनों पक्ष के लोग भाग खड़े हुए। जख्मी महिला को अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया जहां से प्रारंभिक शिक्षा के उपरांत उसे पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। पटोरी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की छानबीन की जा रही है।

chat bot
आपका साथी