जीविका दीदियों ने तैयार किया 25 हजार मास्क, नहीं मिल रहे खरीदार

जीविका दीदी भी कोरोना योद्धा के रूप में जानी जाती हैं। ताजपुर की जीविका दीदियों ने राशन कार्ड के बाद मास्क निर्माण कार्य में पूरे जोश-खरोश के साथ जुटी हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 May 2020 01:18 AM (IST) Updated:Fri, 29 May 2020 01:18 AM (IST)
जीविका दीदियों ने तैयार किया 25 हजार मास्क, नहीं मिल रहे खरीदार
जीविका दीदियों ने तैयार किया 25 हजार मास्क, नहीं मिल रहे खरीदार

समस्तीपुर । जीविका दीदी भी कोरोना योद्धा के रूप में जानी जाती हैं। ताजपुर की जीविका दीदियों ने राशन कार्ड के बाद मास्क निर्माण कार्य में पूरे जोश-खरोश के साथ जुटी हुई है। सहेली जीविका महिला संकुल संघ की अध्यक्ष सरोज देवी ने कहा कि सहेली संकुल संघ को ताजपुर का उत्पादन सह विपणन केंद्र बनाया गया है। इस विपणन केंद्र से अभी तक प्रखण्ड की 126 दीदी जुड़कर मास्क सिलाई का काम कर रही हैं। अभी तक 25000 मास्क दीदियों के द्वारा तैयार किया जा चुका है। लेकिन मुखिया के द्वारा अभी तक एक भी मास्क की खरीदारी नही की गई है। जबकि बिहार सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक परिवार में चार मास्क और दो साबुन बांटना है। इस हिसाब से प्रखण्ड में लगभग डेढ लाख मास्क के वितरण का अनुमान है।

संकुल संघ की कोषाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि मास्क नही बिकने के कारण एक तरफ दीदियों का रोजगार खत्म हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ जिन दीदियों ने मास्क बनाया है उनको पैसा भी नही मिल पा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को भी इस संबंध में सूचना दी गई है। अगर मास्क की खरीदारी नहीं की जाती है तो डीएम तथा मुख्यमंत्री से इसकी शिकायत की जाएगी।

chat bot
आपका साथी