हिदी में कार्य से ही अपनी भाषा का उत्थान संभव : डीआरएम

समस्तीपुर रेल मंडल में अंतर विभागीय राजभाषा प्रदर्शनी सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक आलोक अग्रवाल ने की। संचालन राजभाषा अधिकारी चन्द्र किशोर द्वारा किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Sep 2021 12:28 AM (IST) Updated:Wed, 29 Sep 2021 12:28 AM (IST)
हिदी में कार्य से ही अपनी भाषा का उत्थान संभव : डीआरएम
हिदी में कार्य से ही अपनी भाषा का उत्थान संभव : डीआरएम

समस्तीपुर । समस्तीपुर रेल मंडल में अंतर विभागीय राजभाषा प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक आलोक अग्रवाल ने की। संचालन राजभाषा अधिकारी चन्द्र किशोर द्वारा किया गया। दीप प्रज्जवलन के उपरांत राजभाषा प्रदर्शनी, पुरस्कार वितरण तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया। मंडल रेल प्रबंधक द्वारा राजभाषा सप्ताह के अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं, हिदी के प्रयोग-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कर्मचारियों एवं राजभाषा प्रदर्शनी में विजयी सर्वश्रेष्ठ छह विभागों क्रमश: कार्मिक, वाणिज्य, संरक्षा, परिचालन, इंजीनियरिग एवं चिकित्सा को पुरस्कार स्वरूप प्रमाण पत्र व नगद राशि प्रदान किया गया। जून 2021 की अवधि में मंडल में सर्वाधिक हिदी प्रयोग के लिए कार्मिक विभाग को अंतर विभागीय राजभाषा कार्य कुशलता शील्ड प्रदान किया गया। उसे वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी ओम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में कार्मिक विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्राप्त किया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी देश की सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक प्रगति में उस देश की भाषा का अहम योगदान होता है। मंडल महिला कल्याण समिति की अध्यक्षा अनुजा अग्रवाल एवं अन्य सदस्य, अपर मंडल रेल प्रबंधक द्वितीय जफर आजम, सभी विभागाध्यक्ष एवं अन्य अधिकारीगण तथा काफी संख्या में कर्मचारियों की उपस्थिति रही । हिदी के प्रयोग को निरंतर बढ़ावा देने की अपील :

अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी सह अपर मंडल रेल प्रबंधक जेके सिंह ने मंडल में दिनांक 14 से 27 सितंबर तक आयोजित किए गए राजभाषा सप्ताह के विभिन्न कार्यक्रमों को सफल बनाने में मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत में हिदी ही एक भाषा है जिसने विविधता में एकता को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

chat bot
आपका साथी