पूजा समिति के सभी सदस्यों को टीके की पहली डोज लेना अनिवार्य

दुर्गा पूजा को लेकर मंगलवार को दलसिंहसराय थाना परिसर में भूमि सुधार उप समाहर्ता जन्मेजय शुक्ला और डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय की संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। संचालन सीओ राजीव रंजन ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Sep 2021 12:40 AM (IST) Updated:Wed, 29 Sep 2021 12:40 AM (IST)
पूजा समिति के सभी सदस्यों को टीके की पहली डोज लेना अनिवार्य
पूजा समिति के सभी सदस्यों को टीके की पहली डोज लेना अनिवार्य

समस्तीपुर । दुर्गा पूजा को लेकर मंगलवार को दलसिंहसराय थाना परिसर में भूमि सुधार उप समाहर्ता जन्मेजय शुक्ला और डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय की संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। संचालन सीओ राजीव रंजन ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए सीओ ने दुर्गा पूजा को लेकर सरकार के द्वारा जारी कोविड और पंचायत चुनाव के गाइडलाइन से अवगत कराया। डीएसपी और भूमि सुधार उप समाहर्ता ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पूजा को लेकर सभी समितियों को लाइसेंस लेना होगा। जिसमें पूजा समिति में शामिल सभी सदस्यों को कम से कम कोविड टीका की पहली डोज लेना अनिवार्य है। नही तो उस पूजा समिति को लाइसेंस नही मिलेगी। इसके साथ ही पूजा समितियों को किसी प्रकार का मेला या सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं करना है। डीजे या संगीत बजाने पर रोक रहेगी। पूजा समितियों के सभी सदस्यों को पहचान पत्र अनिवार्य होगा। पूजा पंडाल और विसर्जन की वीडियोग्राफी करानी होगी। अधिकारियों ने कहा कि पूजा पंडालों में किसी भी प्रकार की राजनीतिक कलाकृति या चित्र लगाने पर रोक रहेगी। पंचायत चुनाव के किसी भी प्रत्याशी का प्रचार सामग्री नहीं लगाया जाएगा। विसर्जन के दौरान तीस से अधिक लोगों की भीड़ नही होगी। वहीं कोविड गाइडलाइन का पुर्णत: पालन करना होगा। कहा गया कि इस बार रावण दहन पर पूरी तरह से रोक है। इसलिए कही भी रावण दहन का आयोजन नही किया जाएगा। प्रतिमा विसर्जन को लेकर रुट चार्ट अनिवार्य है। मौके थानाध्यक्ष कुमार ब्रजेश, दारोगा संगीता कुमारी, शिव कुमार त्रिपाठी, नप के मुख्य पार्षद राजेश पासवान, उप मुख्य पार्षद चंदन प्रसाद, सत्यनारायण सिंह, सफदर सोहैल उर्फ इंतखाब, विकास कुमार खन्ना, संजय कुमार, शुभकरण राय, अजित कुमार, महेश्वर राम, राज नारायण सिंह, नीलम देवी, विधानचंद्र समेत पूजा समिति के सदस्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी