पुलिस कर्मियों को दी गई आदर्श आचार संहिता के अनुपालन की जानकारी

समस्तीपुर। नगर थाना परिसर में सदर डीएसपी प्रतिश कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ रविवार

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 11:45 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 11:45 PM (IST)
पुलिस कर्मियों को दी गई आदर्श आचार संहिता के अनुपालन की जानकारी
पुलिस कर्मियों को दी गई आदर्श आचार संहिता के अनुपालन की जानकारी

समस्तीपुर। नगर थाना परिसर में सदर डीएसपी प्रतिश कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ रविवार को कार्यशाला की। सदर डीएसपी ने पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को आदर्श आचार संहिता के अनुपालन की विस्तृत जानकारी दी और मतदान के दिन पुलिस कर्मियों के लिए समान्य निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोविड 19 संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग के प्रोट्रोकॉल का पालन करते हुए मतदान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सभी पुलिस कर्मियों को यथा संभव मतदान के एक दिन पूर्व मतदान केन्द्र पर पहुंचकर वहां की स्थानीय स्थिति की समीक्षा कर लेनी चाहिए। मतदान केन्द्रों पर सभी पुलिस कर्मी अपना परिचय पत्र तथा डयूटी सर्टीफिकेट आवश्यक रखें। सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि पुलिस कर्मियों को मतदान केन्द्र से इवीएम मशीन को सुरक्षित मतगणनना केन्द्र तक लाने की जिम्मेदारी है। मतदान केन्द्र पर महिलाएं, वृद्ध, और समाज के कमजोर वर्ग के लोग शांतिपूर्ण एवं निर्भिक होकर मतदान करें। मतदान केन्द्र के समीप चुनाव प्रचार या लाउडस्पीकर का उपयोग वर्जित है। मतदान केन्द्र पर प्रतिनियुक्त स्टैटिक बल के सभी पुलिस कर्मी के पास जिला के वरीय पदाधिकारी एवं संबंधित गश्ती दल के पदाधिकारियों के मोबाइल नंबर उपलब्ध रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन किया जाएगा। मौके पर नगर थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद, मुफस्सिल थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य, महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता, एससीएसटी थानाध्यक्ष कृष्णकांत मंडल, पुअनि सरयुग मिस्त्री, अनिल सिंह, सुनील कुमार, विलास प्रसाद सिंह, कुमार प्रमोद सिंह, शहवाज आलम, निशा भारती, परशुराम सिंह, गणेश कुमार समेत दर्जनों पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी