अगले चार सालों में भारत बनेगा विश्वगुरु : भाजपा

भाजपा जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि आने वाले चार साल में भारत विश्वगुरु बनेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बेहतर काम कर रही है। दूसरे टर्म का एक साल शानदार रहा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 11:52 PM (IST) Updated:Sun, 07 Jun 2020 06:17 AM (IST)
अगले चार सालों में भारत बनेगा विश्वगुरु : भाजपा
अगले चार सालों में भारत बनेगा विश्वगुरु : भाजपा

समस्तीपुर । भाजपा जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि आने वाले चार साल में भारत विश्वगुरु बनेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बेहतर काम कर रही है। दूसरे टर्म का एक साल शानदार रहा। वे शनिवार को हरपुर एलौथ स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश की कई जटिल समस्याओं का समाधान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने किया है। चाहे वह जम्मू कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति हो या फिर तीन तलाक जैसे कानून को खत्म कर मुस्लिम समाज की महिलाओं को सम्मान देने की बात हो। रामजन्म भूमि मंदिर की समस्या का भी शांतिपूर्वक हल किया जाना सबसे बड़ी उपलब्धि रही। भारत के पड़ोसी तीन देशों के सताए हुए लोगों को नागरिकता देने से संबंधित कानून नागरिकता संशोधन कानून भी अहम फैसला रहा। उन्होंने कहा कि गरीबों के कल्याण के लिए उज्ज्वला योजना, जन-धन योजना, किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाएं भी संचालित की जा रही हैं। जिससे गरीबों एवं किसानों को फायदा पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि इस एक साल में सरकार के समक्ष बहुत बड़ी चुनौती भी आई है। कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी से भी निबटने के लिए सरकार ने त्वरित कदम उठाया, जिससे यहां के आम आवाम को सुरक्षा प्रदान करने की कोशिश की गई। इसकी तारीफ आज पूरा विश्व कर रहा है। भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य राम सुमरन सिंह ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन का पहली बार कार्यकारी अध्यक्ष पद भारत को मिला है। यह मोदी सरकार की विदेश नीति और उसकी कार्यकुशलता का ही परिणाम है। आज देश पूरी तरह सुरक्षित है। भारतीय सेना मजबूती के साथ सीमा पर तैनात है। जिससे पड़ोसी देश आंख दिखाने की भी हिम्मत नहीं कर सकता। विधान पार्षद हरिनारायण चौधरी ने भी एक साल के कार्यकाल को बहुत ही शानदार बताया। वहीं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनोज गुप्ता ने कहा कि देश अब विश्वगुरु बनने की राह पर चल पड़ा है। भाजपा नेता चंदन कुमार ने भी एक साल की उपलब्धि पर प्रकाश डाला। संचालन जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता ने किया। मौके पर जिला महामंत्री प्रभात कुमार, राजीव कुमार चौधरी, जिला प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह, कौशल पांडेय, सुंदेश्वर राम, उपाध्यक्ष अरविद कुशवाहा, राकेश राज, सोशल मीडिया संयोजक वैभव रंजन,अभय कुमार गुड्डू, दीपू पोद्दार, राकेश रंजन पिटू, रामयाद शांडिल, रामाकांत राय, शिवशंकर चौधरी, सुशांत अनिल, ओम प्रकाश बिट्टू, पंकज लाल, वीरेंद्र यादव, राजीव रंजन राय समेत अन्य मौजूद थे। भाजपा नेताओं ने मीडिया कर्मियों को कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित भी किया।

chat bot
आपका साथी