ढाई वर्षों में योजनाओं की रही शिथिल रफ्तार, समस्याओं से जूझते रहे लोग

समस्तीपुर। नगर परिषद के वर्तमान बोर्ड के कार्यकाल को ढाई वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। इन ढाई वर्षों में शहर में विकास के कई कार्य हुए तो कई कार्य होने अभी बाकी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Jun 2019 12:26 AM (IST) Updated:Wed, 19 Jun 2019 12:26 AM (IST)
ढाई वर्षों में योजनाओं की रही शिथिल रफ्तार, समस्याओं से जूझते रहे लोग
ढाई वर्षों में योजनाओं की रही शिथिल रफ्तार, समस्याओं से जूझते रहे लोग

समस्तीपुर। नगर परिषद के वर्तमान बोर्ड के कार्यकाल को ढाई वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। इन ढाई वर्षों में शहर में विकास के कई कार्य हुए तो कई कार्य होने अभी बाकी है। विकास योजनाओं की धीमी रफ्तार से शहरवासियों को परेशानी हुई है। वहीं कई समस्याएं ऐसी हैं, जिनका समाधान नहीं हो पाया है। शहर में जल निकासी, कचड़ा, सड़क, पेयजल, अतिक्रमण समेत कई अन्य समस्याएं हैं जिनका निदान नहीं हो पाया है। जबकि आगामी ढाई वर्षों के कार्यकाल में विकास और समस्याओं के समाधान की कई नई योजनाएं हैं। इनमें कितनी पूरी होती और जनता को इसका कितना लाभ मिलता है यह आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल, नगर परिषद वोर्ड के गठन के बाद राज्य योजना मद 15-16 में कुल चार में दो योजनाएं पर कार्य हुआ। इसमें 58 लाख 87 हजार 90 हजार की लागत से काशीपुर दुर्गा पैलेस के निकट सीता सिन्हा गली तथा वार्ड 2 में 1 करोड़ 6 लाख 49 लाख 934 रुपये की लागत से हाजी अब्दुल हकीम के घर से पंजाबी कालोनी गली न. 1 तक आरसीसी नाला तथा पीसीसी सड़क का निर्माण किया गया। वहीं राज्य योजना मद 2016-17 में कुल 9 योजनाओं में चार योजनाओं पर कार्य प्रगति में है। इसमें एक भी योजना पूर्ण नहीं हुई है। योजना मद के 10 लाख 22 हजार 347 रुपये की लागत से धर्मपुर श्मशान घाट में शेड का निर्माण, वार्ड 26, 27 में 16 लाख 05 हजार 933 रुपये की लागत से पीसीसी सड़क निर्माण, चकनूर रोड मुख्य सड़क से मन्नू पासवान के घर तक 21 लाख 84 हजार 633 रूपये की लागत से आरसीसी नाला व पीसीसी सड़क निर्माण, मगरदही बडगाछ टोला वार्ड 29 में 16 लाख 60 हजार 143 रुपये की लागत से पीसीसी निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके अलावे पांच योजनाओं में लाटरी के उपरांत संचिका नगर विकास एवं आवास विभाग से अप्राप्त है। वहीं डे एनएलएम योजनान्तर्गत शहरी आश्रयहीन व्यक्तियों के लिए कर्पूरी बस पड़ाव में 42 लाख 03 हजार 193 रुपये की लागत से आश्रय स्थल निर्माण कार्य प्रगति पर है। राज्य योजना मद 2015-16 तथा 16-17 में कुल 13 योजनाओं में एक पूर्ण है। तो 12 योजनाएं लंबित है। मुख्यमंत्री नाली गली पक्कीकरण निश्चय योजना की कुल 101 योजनाओं में 16 योजनाएं ही पूर्ण हुई है। इनमें 80 योजना कार्य प्रारंभ है तथा 21 योजना निविदा की प्रक्रिया में है। सबके लिए आवास शहरी योजना के तहत 13 लाभुकों को ही आवास मिला। इसके अलावे अन्य 72 योजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 43 योजनाओं में 6 पूर्ण हुई। इसमें 37 योजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। बीआरजीएफ योजनान्तर्गत एक कार्य पूर्ण हुआ। इसके आलावा एक लंबित है। मुख्यमंत्री हर घर जल का नल निश्चय योजना के तहत तीन योजना पर कार्य प्रारंभ है। इसके अलावा एक निविदा निस्तार उपरांत कार्य प्रगति पर है। वहीं सम्राट अशोक भवन निर्माण के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग में प्राक्कलन स्वीकृति हेतु लंबित है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी